{"_id":"62acb97e3c08fc0cae05e5a3","slug":"the-school-operator-was-murdered-in-a-family-rivalry-saharanpur-news-mrt5932707171","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल संचालक अनिल शर्मा की हत्या का खुलासा, हत्यारोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल संचालक अनिल शर्मा की हत्या का खुलासा, हत्यारोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
हत्यारोपी अर्पित शर्मा
- फोटो : SAHARANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गागलहेड़ी (सहारनपुर)। कस्बा निवासी स्कूल संचालक अनिल शर्मा की हत्या उसके बेटे के साले ने ही पारिवारिक विवाद में की थी। पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। हत्यारोपी अपने पिता की मौत के लिए बहन के ससुरालियों को जिम्मेदार मानता था। इसी रंजिश में उसने बहन के ससुर की हत्या की है।
गागलहेड़ी में बृहस्पतिवार शाम को स्कूल संचालक मास्टर अनिल शर्मा (52) की उनके घर के पास ही बाइक सवार हमलावर ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। मृतक की पत्नी आशा ने अपनी पुत्रवधू और उसके मायके वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई थी। हत्या के बाद पुलिस जांच में जुट गई थी। पुलिस ने हत्या के चंद घंटे बाद ही मृतक के बेटे के साले अर्पित पुत्र अशोक को पकड़ कर हत्याकांड का खुलासा कर दिया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने बताया कि मृतक अनिल शर्मा के बेटे अर्पित शर्मा का अपनी पत्नी के साथ वर्ष 2018 से विवाद चल रहा है। इसके चलते उसकी पत्नी अपने मायके में रह रही है। दोनों के बीच विवाद कोर्ट में विचाराधीन है। इसी दौरान अर्पित शर्मा के ससुर अशोक निवासी कुहाएड़ी थाना मंगलौर हरिद्वार की ब्रेन स्ट्रोक से मौत हो गई थी। पिता की मौत के लिए अशोक का बेटा अर्पित अपनी बहन के ससुरालियों को जिम्मेदार मानता था। इसी रंजिश के चलते अर्पित पुत्र अशोक ने अपनी बहन के ससुर अनिल शर्मा की गोली मार कर हत्या कर दी। एसएसपी ने बताया कि पुलिस पूछताछ के दौरान हत्यारोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है।