फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The school management congratulated the toppers of the board exams

बोर्ड परीक्षा के टापर्स को स्कूल प्रबंधन ने दी बधाई

Tue, 03 Aug 2021 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
The school management congratulated the toppers of the board exams
इंडिया टुडे में टॉपर छात्र का मुंह मीठा कराते प्रबंधक - फोटो : SAHARANPUR
बोर्ड परीक्षा के टॉपरों को स्कूल प्रबंधन ने दी बधाई
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान/ बड़गांव/ अंबेहटा (सहारनपुर)। स्कूलों के सीबीएसई कक्षा दस के टॉपरों को विद्यालय प्रबंधन द्वारा बधाई दी। रिजल्ट आने के बाद संबंधित प्रधानाचार्य और प्रबंधकों ने मेधावियों का मुंह मीठा कराया।
सीबीएसई ने घोषित कक्षा 10 के परिणाम में इंडिया टुडे कान्वेंट एकेडमी के अर्पित सैनी ने 94 प्रतिशत अंक लेकर स्कूल को टॉप किया। द्वितीय उत्कर्ष 84.8 और तृतीय स्थान पर नीशू को 83.3 प्रतिशत अंक मिले। स्कूल के प्रबंधक गौरव सैनी ने टॉपर छात्रों का मोह मीठा कराकर उन्हें बधाई दी। बिल क्लिंटन स्कूल में स्वाति ने 99.6 प्रतिशत अंक लाकर स्कूल को टॉप किया। द्वितीय स्थान पर आयुष मंधार और सृष्टि 99 प्रतिशत , तृतीय स्थान पर निखिल सैनी को 97.8 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए। संस्था की प्रेजिडेंट राजकमल सक्सेना व प्रधानाचार्य एसपी सिंह ने बधाई दी है। मदर लैंड पब्लिक स्कूल की तन्नू ने 96 प्रतिशत अंक लाकर स्कूल को टॉप किया। द्वितीय आंशिक 95 प्रतिशत, तृतीय कार्तिक पंवार को 94 प्रतिशत अंक मिले। प्रधानाचार्य शालू भुर्यांन ने टॉपर छात्रा का मुंह मीठा कराया।
विज्ञापन

बड़गांव के दिव्य पब्लिक स्कूल की छात्रा सूर्यांशी राणा ने 93 फीसदी अंक के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि शैली ने 92 फीसदी अंक के साथ द्वितीय तथा नीशूराज ने 91 फीसदी अंक के साथ तृतीया स्थान प्राप्त किया। रिया, आयुशी, गुंजन, विदित, कृष्णा प्रताप ने भी बेहतर अंक प्राप्त किए। प्रधानाचार्य जीवा तोमर, बबीता त्यागी, विकेश राणा, योगेंद्र तोमर, तेजपाल सिंह, चंद्रशेखर, राणा आदि ने मेधावियों का मुंह मीठा कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंबेहटा के आर्यन इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य गौरव शर्मा ने बताया सर्वाधिक 93.6 प्रतिशत अंक हासिल कर वाणी जैन व रूपल मित्तल ने पहला, 93.2 प्रतिशत अंक हासिल कर जानवी सैनी ने दूसरा और 92.6 प्रतिशत अंक हासिल कर अंशिका गोयल ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रबंध समिति के अध्यक्ष कुलदीप मित्तल, प्रबंध अंकुर अग्रवाल, निखिल आर्य, महक सिंह, हर्षित आर्य आदि के बधाई दी ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed