{"_id":"5f25b6eb8ebc3e9f676aa331","slug":"the-ritual-of-sacrifice-is-performed-by-offering-namaz-in-the-houses-saharanpur-news-mrt4942230117","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरों में नमाज अदा कर की कुर्बानी की रस्म अदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरों में नमाज अदा कर की कुर्बानी की रस्म अदा
विज्ञापन
बेहट में घर के अंदर बकरीद की नमाज अदा करते मुस्लिम
- फोटो : SAHARANPUR
अंबेहटा/गागलहेड़ी/गंगोह/रामपुर मनिहारान/तीतरो/चिलकाना/नानौता (सहारनपुर)। जिले के देहात में ईद उल अजहा का पर्व सरकार की कोरोना संक्रमण गाइड लाइन के अनुसार शांति पूर्वक मनाया गया। इस दौरान पुलिस प्रशासन अलर्ट रहा। पुलिसकर्मी किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए लगातार गश्त करते रहे।
अंबेहटा में कुर्बानी का प्रतीक ईदुल अजहा पर्व सरकार की गाइडलाइंस के अनुसार सौहार्द पूर्ण वातावरण में मनाया गया। मुस्लिम समाज के लोगों ने ईदुल अजहा की नमाज घरों में ही पढ़ी। नमाज के बाद कुर्बानी की रस्म अदा की गई। नगर पंचायत की ओर से पूरे कस्बे में विशेष सफाई कराकर चूना डलवाया गया। सुरक्षा की दृष्टि से चौकी प्रभारी नरेश सिंह पूरे समय मय फोर्स तैनात रहे। इसके अलावा टिडौली, घाटमपुर, कपूरी, खेड़ा अफगान, दौराला,नमाजपुर आदि गांवों में भी ईदुल अजहा पर्व मनाया गया।
गागलहेड़ी में लॉकडाउन और बकरा ईद के त्योहार के मद्देनजर पुलिस ने पीएसी जवानों के साथ कस्बे सहित कैलाशपुर, कोलकी कलां, कैलाशपुर, हरोड़ा, सैय्यद माजरा, चांदपु, नन्हेड़ा बेदबेगमपुर, भाभरी, बेरीजमा, रसूलपुर, कुतुबपुर कुसानी, हरियाबास, मक्काबां सहित पुरे थाना क्षेत्र में गश्त कर शांति व्यवस्था कायम रखी। कस्बे का पूरा बाजार जहां बंद रहा वहीं सड़क पर भी किसी को अनावश्यक निकलने की अनुमति नहीं दी गई। प्रमुख तिराहों पर पुलिस और पीएसी तैनात रही। गंगोह में ईद-उल-जुहा का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, लेकिन पहले जैसी रौनक नहीं दिखाई दी।
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान में भी पूरी मुस्तैदी के साथ गली मोहल्लों में पुलिस व पीएसी के जवानों ने पैदल मार्च निकाला। ईदगाह पर भी पुलिस का पहरा रहा, लॉकडाउन में किसी प्रकार की ढील नहीं दी गई। विशेष तौर पर मस्जिदों व सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस बल तैनात रहा है।
तीतरो क्षेत्र में लोगों ने बकरा ईद की नमाज घरों में ही रहकर अदा की है। शासन की गाइडलाइन के मुताबिक लोगों से शारीरिक दूरी का पालन किया। गांव व देहात में पुलिस प्रशासन बेहद अलर्ट रहा। सड़कों पर भीड़ जमा होने पर लोगों को हिदायत दी।
चिलकाना थाना क्षेत्र को सात सेक्टरों में बाटा गया था। थाना प्रभारी अमित शर्मा के साथ पूरा स्टाफ क्षेत्र में गश्त करता रहा। कहीं से भी किसी तरह की अप्रिय घटना सामने नहीं आई है। लोगों ने अपने घरों में ही नमाज पढ़ी तथा निश्चित स्थानों पर कुर्बानी दी।
नानौता में भी लोगों ने घर पर रहकर ही ईद के नमाज अदा करते हुए देश व कौम की तरक्की की दुआ की। सुरक्षा की दृष्टि से तहसीलदार हर्ष चावला तथा थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने भारी पुलिसबल के साथ नगर की सभी मस्जिदों व ईदगाह की निगरानी की।

नानौता में ईद उल अजहा के मौके पर पहुंचे तहसीलदार हर्ष चावला व पुलिसबल।- फोटो : SAHARANPUR

रामपुर मनिहारान में बकरीद के मौके पर घरों में नमाज अता करते अकीदतमंद।- फोटो : SAHARANPUR

रामपुर मनिहारान में बकरीद के त्यौहार पर बंद पड़ा बाजार।- फोटो : SAHARANPUR

चिलकाना में गश्त करती पुलिस।- फोटो : SAHARANPUR

गागलहेड़ी में बंद पड़ा बाजार और सुनसान हाईवे- फोटो : SAHARANPUR