फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The public received by the smashing of the military action

सेना की मुंहतोड़ कार्रवाई को जनता ने सराहा

Fri, 30 Sep 2016 01:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Fri, 30 Sep 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
The public received by the smashing of the military action
खुशी मनाते युवा। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में पीओके में भारतीय सैनिकों द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई पर भाजपाइयों ने हर्ष जताया। बृहस्पतिवार को आयोजित बैठक में पार्टी के जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप और उपाध्यक्ष विरेंद्र चौधरी ने कहा कि पाकिस्तान अभी भारतीय धैर्य की परीक्षा ले रहा था और जब पानी सिर से ऊपर चला
विज्ञापन


गया तो अब आखिरकार पाकिस्तान को भारतीय सेना ने जवाब देना शुरू कर दिया है। पीओके में चल रहे आतंकी संगठन पर की गई कार्रवाई में 40 आतंकवादी मारे गए। पाकिस्तान को अब समझ लेना चाहिए कि भारतीय सेना किसी भी रूप में कमजोर नहीं है।
विज्ञापन


भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता मनोज पंडित ने पीओके में भारतीय सैनिकों द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई पर हर्ष जताया। कहा कि भारतीय सैनिक पाकिस्तान को अब मुंहतोड़ जवाब देंगे। वीरता में भारतीय सेना का मुकाबला नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नकुड़। भारतीय कमांडो द्वारा पीओके में घुसकर की गई सर्जिकल स्ट्राइक पर भाजपा व अन्य संगठनों ने हर्ष जताया उन्होंने इस कार्रवाई को उड़ी आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को सच्ची श्रद्धांजली बताया है।

भाजपा के पवनसिंह राठौर, जितेंद्र राठौर, ऋषिपाल चौधरी, ऋषिपाल शर्मा,  राकेश वर्मा, भारतीय किसान संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तेलूराम सैनी, भाकियू के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष चौ. विक्रम सिंह, ओमपाल सिंह, शिव सेना के जिला प्रमुख योगेंद्र सिरोही, जिला उपप्रमुख संतोष शर्मा, परशुराम सेना

के जिलाध्यक्ष रोहित कौशिक आदि ने भारतीय सेना द्वारा पीओके में घुसकर की गई इस कार्रवाई को उड़ी हमले में शहीद हुए जवानों के लिए सच्ची श्रद्धांजली व  पाकिस्तान के लिए मुंहतोड़ जवाब बताया है। 


गंगोह। भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ की गई कार्रवाई से यहां नागरिकों में बेहद खुशी का माहौल है। जोश से लबरेज युवाओं द्वारा जगह-जगह आतिशबाजी की गई और मिठाइयां बांटी गई। गांव महंगी में पूर्व प्रधान रामकुमार बबली के नेतृत्व में बड़ी संख्या में युवाओं ने मुख्य मार्ग पर एकत्रित होकर आतिशबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed