{"_id":"62d5aa33c4c8e17f2e5460db","slug":"the-properties-of-mahmood-ali-will-be-probed-ssp-saharanpur-news-mrt5975546145","type":"story","status":"publish","title_hn":"महमूद अली की संपत्तियों की जांच होगी: एसएसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महमूद अली की संपत्तियों की जांच होगी: एसएसपी
विज्ञापन
सहारनपुर। जेल गए पूर्व एमएलसी महमूद अली की संपत्तियों की पुलिस जांच पड़ताल करेगी। इसमें राजस्व विभाग का सहयोग लिया जाएगा। यदि संपत्ति में कोई गड़बड़ी मिली तो उसे भी जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस को महमूद अली से पूछताछ में हाजी इकबाल एंड एसोसिएट के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। जिसके आधार पर पुलिस इन दोनों भाइयों और सिंडीकेट से जुड़े लोगों पर अन्य कार्रवाई भी करेगी।
मुंबई से गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने पूर्व एमएलसी महमूद अली से गहन पूछताछ की है। पहले मुंबई, इसके बाद सफर में और बाद में सहारनपुर के मिर्जापुर थाने पर पुलिस ने उससे हाजी इकबाल के ठिकाने, उनकी संपत्ति, सिंडीकेट से जुड़े अन्य लोगों के बारे में गहन पूछताछ की। इसके बाद पुलिस ने खनन माफिया हाजी इकबाल की तलाश और तेज कर दी है। पुलिस उस पर भी 25 हजार का इनाम घोषित कर चुकी है। एसएसपी डॉ. विपिन टाडा ने बताया कि महमूद अली से पूछताछ में अहम जानकारी हाजी इकबाल और उसके सिंडीकेट से जुड़े लोगों के बारे में मिली है। महमूद अली की संपत्तियों की भी जानकारी मिली है, जिनकी जांच राजस्व विभाग के सहयोग से कराई जाएगी। यदि संपत्ति बेमानी और अवैध कब्जे की मिली तो उसे भी प्रशासन के माध्यम से कुर्क करने की कार्रवाई की जाएगी।
हाजी इकबाल को हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत
दुष्कर्म की एफआईआर को खत्म करने की याचिका खारिज
सहारनपुर। किशोरी सेे दुष्कर्म के मामले में पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल को हाईकोर्ट से राहत नहीं मिल सकी। हाजी इकबाल उर्फ बाला ने अपने खिलाफ दर्ज किए गए नाबालिग के साथ दुष्कर्म की रिपोर्ट के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दायर कर एफआईआर को निरस्त करने की मांग की थी। याचिका की सुनवाई के उपरांत न्यायमूर्ति महेश चंद्र त्रिपाठी व उमेश चंद्र शर्मा की पीठ ने याचिका को खारिज कर दिया है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि दो सप्ताह पहले महिला थाने पर मिर्जापुर क्षेत्र की एक पीड़ित किशोरी ने हाजी इकबाल उसके भाई महमूद अली पर दुष्कर्म और उसके चार लड़कों पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी।