{"_id":"573caf834f1c1b6d75ac7694","slug":"the-prime-minister-will-be-the-afternoon-heat","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीषण गर्मी के कारण दोपहर बाद आएंगे पीएम मोदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीषण गर्मी के कारण दोपहर बाद आएंगे पीएम मोदी
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Thu, 19 May 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
pm modi praised parrikar
- फोटो : pm modi praised parrikar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर में केंद्र सरकार की दूसरी वर्षगांठ पर सहारनपुर में होने वाली पीएम नरेंद्र मोदी की रैली दोपहर बाद होगी। भीषण गर्मी के चलते जनता को तेज धूप से बचाने के लिए रैली का समय तीन बजे के बाद का तय किया गया है।
दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के साथ हुई लंबी बैठक के बाद केन्द्रीय मंत्री संजीव बालियान, सांसद राघव लखनपाल शर्मा और संगठन मंत्री सुनील बंसल को स्थान तय करने की जिम्मेदारी दी गई है। कोर कमेटी 19 मई को सहारनपुर पहुंच कर रैली स्थल का चयन करेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली को लेकर भाजपाइयों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। ऐसे में राष्ट्रीय नेतृत्व गर्मी को ध्यान में रखते हुए रैली के समय को लेकर काफी संजीदा है।
विज्ञापन
सुबह से गर्मी के भीषण प्रकोप के चलते रैली में भीड़ प्रभावित हो सकती है। ऐसे में पीएम की रैली का समय तीन बजे के बाद का तय किया गया है। ताकि धूप और गर्मी का प्रकोप कम हो जाए। इससे लोग आसानी से रैली में पहुंच जाएंगे और पूरे समय तक रुक पाएंगे।
इस रैली में पश्चिमी यूपी के करीब 14 जिलों को फोकस किया जा रहा है। ऐसे में तीन बजे का समय रखने के पीछे एक मंशा यह भी है कि दूर के जिले के लोग भी आसानी से पहुंच सके। इससे पहले लोकसभा चुनाव से पहले मेरठ में हुई रैली में काफी लोग वहां नहीं पहुंच पाए थे।
मिशन-2017 को लेकर यूपी में हो रही पहली रैली के चलते भाजपा अपना शक्ति प्रदर्शन भी इसके जरिए करना चाह रही है। 19 मई को कृषि राज्यमंत्री संजीव बालियान, सांसद राघव लखनपाल शर्मा और संगठन मंत्री सुनील बंसल सहारनपुर पहुंचेंगे और रैली के स्थान का चयन करेंगे।
हालांकि माना जा रहा है कि देहरादून रोड स्थित रिमाउंट डिपो के ग्राउंड पर रैली होगी। मगर, जनता रोड स्थित मैदान, दिल्ली रोड स्थित कांशीराम कालोनी का मैदान और अंबाला रोड के मैदान को भी विकल्प रखा गया है। हालांकि कोर कमेटी बृहस्पतिवार को इसका चयन कर लेगी।
सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने बताया कि रैली की तैयारियों पर चर्चा हुई है। 19 को केन्द्रीय मंत्री संजीव बालियान और संगठन मंत्री सुुनील बसंल सहारनपुर आएंगे। इसके बाद आगे की रणनीति तय होगी।