फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The police gave a message to break the silence, speak openly

पुलिस ने बालिकाओं को दिया चुप्पी तोड़ो खुलकर बोलो का संदेश

Thu, 02 Sep 2021 11:20 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
The police gave a message to break the silence, speak openly
छुटमलपुर प्राथमिक विद्यालय में बालिकाओं को जागरुक करती महिला पुलिसकर्मी - फोटो : SAHARANPUR
छुटमलपुर/चिलकाना (सहारनपुर)। प्राथमिक विद्यालय छुटमलपुर नंबर दो में महिला और बालिकाओं की सुरक्षा हेतु चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तीसरे चरण में चुप्पी तोड़ो खुल कर बोलो अभियान के अंतर्गत छात्राओं को जागरूक किया गया।
विज्ञापन

फतेहपुर थाना की महिला कांस्टेबल पुष्पा, मनीषा व कांस्टेबल अभिषेक कुमार ने विद्यालय पहुंचकर बालिकाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी। बताया कि पुलिस सदैव आपकी सेवा के लिए तत्पर है। किसी भी प्रकार के उत्पीड़न के खिलाफ डटकर खड़ी हों। बताया कि हेल्पलाइन नंबर के साथ ही नजदीकी थाने में जाकर भी महिला हेल्प डेस्क पर अपनी समस्या बालिकाएं, महिलाएं रख सकती हैं। मीना मंच सुगम कर्ता अंजली आर्य ने महिला अभिभावकों, बालिकाओं को बताया कि वे सदैव उनकी समस्या के निराकरण हेतु तैयार हैं। प्रधानाध्यापक करण सिंह, प्रवीन, साजिदा, गुलिस्ता, सुल्ताना, शमा, अंजुम, रुखसाना, सलमा, आसमां, खुशनुमा, अनीशा आदि रहे।
विज्ञापन

चिलकाना में मिशन शक्ति के अंतर्गत ग्राम पटनी, चिलकाना तथा आल्हनपुर में महिलाओं को समाज में निडर होकर रहने तथा किसी भी तरह की हिंसा का मुकाबला करने की प्रेरणा दी गई। थाना प्रभारी राजेश भारती ने कहा कि पुलिस महिलाओं की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। समस्या होने पर सरकारी नंबर 1090, 1076, 112, 1081, 102, 181 पर फोन कर मदद ले सकती हैं। महिला कांस्टेबल रूबी, पूजा, प्रीति, शैली, सरिता ने भी महिलाओं को सशक्त होकर रहने तथा अपने ऊपर होने वाली हिंसा की जानकारी एक दूसरे को बताने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed