फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The players showed Plush talent

खिलाड़ियों ने उम्दा प्रदर्शन कर प्रतिभा दिखाई

Sun, 06 Nov 2016 02:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sun, 06 Nov 2016 02:04 AM IST
विज्ञापन
The players showed Plush talent
खेल प्रतियोगिता के समापन मार्चपास्ट में भाग लेते खिलाड़ी। - फोटो : amar ujala
ज्ञानकलश इंटरनेशनल स्कूल में खेल प्रतियोगिता का समापन समारोह सम्पन्न हुआ। 
विज्ञापन


  शुभारंभ महाराज सिंह कॉलेज के पूर्व प्राचार्य और स्कूल प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष डॉ. योगेश कुमार गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। छात्राओं ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुति दी। इसके बाद जूडो में ध्रुव गुलिया, अक्षय कुमार, हेमंत कुमार, जतिन, गगन, अभय, अब्दुल आदि ने आत्मरक्षा के गुर सिखाए।

कक्षा छह से आठ तक के छात्रों द्वारा पीटी का प्रदर्शन सराहनीय रहा। स्कूल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी विशाल त्यागी के निर्देशन में कक्षा नौ और ग्यारह के छात्रों ने मार्च पास्ट किया और शपथ ग्रहण की। 100 मीटर, 200 मीटर, 800 मीटर रेस, लेमन रेस, सैक रेस, स्टैंडिग जंप, रिले रेस आदि प्रमुख रही।
विज्ञापन


कक्षा पांच के छात्र-छात्राओं ने 30 मीटर लेमन रेस, कक्षा नौ और दस के बच्चों ने 100 मीटर फाइनल, कक्षा ग्यारह और बारह के लिए 1500 मीटर ओपस रेस, कक्षा आठ की छात्राओं ने 50 मीटर फाइनल, कक्षा ग्यारह और बारह के खिलाड़ियों ने 1500 मीटर ओपन रेस में प्रतिभा दिखाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जूनियर वर्ग की 50 मीटर रेस में जैनतुमा प्रथम, अनिका द्वितीय, सना तृतीय, बालक वर्ग में आयमन, अली, मुकुल क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा चार में चांदनी, अवनी, सरगम प्रथम, द्वितीय, तृतीय रहे। संचालन नेहा गगनेजा और शिखा शर्मा ने किया। सचिव रवि सिंघल और प्रधानाचार्य अमित कुमार सेठी ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed