{"_id":"5963c79c4f1c1b95418b46b1","slug":"the-patient-lays-down-on-the-terrace","type":"story","status":"publish","title_hn":"चबूतरे पर मरीज को लिटाया, तीमारदार बना दिया स्टैंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चबूतरे पर मरीज को लिटाया, तीमारदार बना दिया स्टैंड
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Tue, 11 Jul 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
चबूतरे पर लेटी महिला, तीमारदार हाथ में बोतल पकड़े हुए।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर में कांवड़ की तैयारियों में जुटे स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही का एक नया मामला सामने आया है। गर्मी में मरीजों की संख्या बढ़ने के चलते सोमवार को महिला मरीज को इमरजेंसी के सामने बने चबूतरे पर ही लिटा दिया।
वहीं इलाज शुरू कर उसे ग्लूकोज लगा दी और स्टैंड की बजाय ग्लूकोज की बोतल उसके साथ आए तीमारदार के हाथों में थमा दी। अस्पताल परिसर में चबूतरे पर हो रहा इलाज चर्चा का विषय बना रहा।
कांवड़ यात्रा शुरू होने के दौरान जिला अस्पताल की सामने आई तस्वीर यहां के प्रशासन को जरूर परेशान कर सकती है। कारण, कांवड़ के दौरान जिला अस्पताल पर भी स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने का दारोमदार है।
विज्ञापन
चकरहेटी निवासी मीनू को रविवार की रात पेट में दर्द की शिकायत पर उसके पति जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां बेड की अनुपलब्धता का बहाना कर चिकित्सकों ने उसे टरका दिया। सोमवार की सुबह आराम नहीं होने पर वह दोबारा अस्पताल पहुंच गया।
बेड नहीं होने पर चिकित्सकों ने उसे इमरजेंसी के बाहर चबूतरे पर लिटा कर ग्लूकोज लगा दिया। ग्लूकोज की बोतल पति के हाथों में थमा दी। अस्पताल पहुंचने वाले के लिए चबूतरे पर मिल रहा इलाज चर्चा का विषय बना रहा।
यहां बता दें कि सहारनपुर से कावंड़ के दौरान लाखों श्रद्धालु यहां से गुजरेंगे। ऐसे में स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए जिला अस्पताल की तैयारियों की पोल भी सोमवार की इस घटना से खुल गई।