फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The outbreak of brown spore pest increased on basmati paddy

बासमती धान पर बढा भूरा फुदका कीट का प्रकोप

Sat, 15 Oct 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Oct 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
The outbreak of brown spore pest increased on basmati paddy
धान की फसल का निरीक्षण करते केवीके के प्रभारी - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। इस माह लगातार हुई बरसात के बाद जनपद में बासमती धान की फसल पर भूरा फुदका कीट का प्रकोप बढ़ा है। यह कीट पौधे के निचले हिस्से से रस चूसकर फसल को कमजोर कर देता है। समय पर नियंत्रण नहीं होने पर फसल की उत्पादकता में कमी आने की आशंका है।
विज्ञापन

जनपद में पहले सूखा और फिर लगातार हुई बरसात ने बासमती धान की फसल की सेहत खराब कर दी है। इसमें भूरा फुदका कीट का प्रकोप बढ़ गया है। यह कीट झुंड में रहता है। लगातार बारिश होने से इस कीट का प्रकोप तेजी से फैला है। एक ही स्थान पर इन कीटों की संख्या अधिक रहने के चलते उस स्थान पर खड़ी फसल से रस चूसकर उसे काफी कमजोर कर देता है। प्रभावित फसल के पौधों नीचे से ऐसे दिखते हैं जैसे उनकी नीचे की पत्तियां झुलस गई हों। समय पर उपचार नहीं होने पर प्रभावित फसल की न सिर्फ उत्पादकता कम हो जाती है बल्कि गुणवत्ता पर भी विपरीत असर पड़ता है।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी एवं फसल सुरक्षा विभाग के प्रोफेसर डॉक्टर आईके कुशवाहा ने बताया कि बासमती धान में भूरा फुदका कीट का प्रकोप बढ़ने की शिकायत किसान लगातार कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस कीट पर नियंत्रण के लिए किसानों को प्रभावित फसल पर डिनोटेफिरॉन की 100 ग्राम मात्रा को 200 लीटर पानी में घोलकर प्रति एकड़ छिड़काव करना कारगर रहता है। कीटनाशक दवा में स्टीकर का प्रयोग अवश्य किया जाए। प्रभावित फसल में किसान यूरिया का प्रयोग ना करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed