फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   the operation of Trains will interrupted till December 13.

13 दिसंबर तक बाधित रहेगा ट्रेनों का संचालन

Tue, 08 Nov 2016 01:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Tue, 08 Nov 2016 01:52 AM IST
विज्ञापन
स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर पांच के ट्रैक को सीमेंटेड बनाने और पैदल पथ के निर्माण की वजह से कई ट्रेनों के संचालन में बाधा आएगी। आज से शुरू हो रहे इस काम को 13 दिसंबर तक निपटा लेने का लक्ष्य रखा गया है। जो ट्रेनें प्रभावित होंगी उनका रूट चार्ट भी रेलवे ने तैयार कर लिया है। 
विज्ञापन


   पिछले करीब दो महीने से रेलवे स्टेशन पर निर्माण कार्य चल रहे हैं। पहले चरण में प्लेट फार्म नंबर चार के ट्रैक को सीमेंटेड बनाया गया है, जिससे इसको गंदगी होने पर वॉश किया जा सके। प्लेट फार्म नंबर एक, दो और तीन पहले से ही वॉशेबल हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा हाल ही में स्टेशन की पूरी टीनशेड को बदलकर नया किया गया है। कार्य का दूसरा चरण आज से शुरू होगा, जिसमें प्लेट फॉर्म नंबर पांच के ट्रैक को वॉशेबल यानी सीमेंटेड बनाया जाएगा। इसके अलावा पैदल पथ भी बनाया जाना है। उसका भी काम साथ ही शुरू होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


   काम चलने तक करीब एक दर्जन से अधिक ट्रेनों का संचालन आज यानी आठ नवंबर से 13 दिसंबर तक बाधित रहेगा। इससे सहारनपुर से सफर करने वाले हजारों यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ेगी। 

अंबाला-पानीपत से निकाली जाने वाली ट्रेनें 
जिन ट्रेनों को अंबाला और पानीपत से निकाला जाएगा। उनमें सियालहाद-नंगलडैंप एक्सप्रेस, जननायक एक्सप्रेस, नांगलडैम एक्सप्रेस, अर्चना एक्सप्रेस, कानपुर-जम्मू एक्सप्रेस, सोनपुर-जम्मू एक्सप्रेस, मदुरई-देहरादून एक्सप्रेस आदि ट्रेनें शामिल हैं। 

वापस होने वाली ट्रेनें 
मुरादाबाद-सहारनपुर पैसेंजर रुड़की तक आकर वापस होगी। दिल्ली-सहारनपुर पैसेंजर मुजफ्फरनगर तक आकर लौट जाएगी। सहारनपुर-अंबाला पैसेंजर जगाधरी तक ही चलेगी। 

मरम्मत के कारण ट्रेनें होंगी प्रभावित
नई दिल्ली। दिल्ली रेल मंडल के सहारनपुर स्टेशन के प्लेटफार्म पर वॉशेबल एप्रन की मरम्मत की जाएगी। इससे प्लेटफार्म स्थित रेल ट्रैक की सफाई में आसानी होगी। प्लेटफार्म संख्या पांच पर इस काम के चलते 36 दिनों तक ट्रैफिक ब्लॉक करने का निर्णय लिया गया है। 8 नवंबर से 13 दिसंबर के बीच इस दौरान ट्रेनें प्रभावित होगी। शामली-सहारनपुर ट्रेन दोनों दिशाओं में निरस्त रहेंगी तो कुछ परिवर्तित रूट से चलेगी।


पैसेंजर व लंबी दूरी की ट्रेनों के प्रभावित होने के कारण यात्रियों को परेशान होना पड़ेगा। एक अन्य निर्णय में रेलवे ने उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल पर कानपुर सेन्ट्रल व कानपुर ब्रिज के बीच स्थित पुल संख्या 110 (गंगा ब्रिज) के मरम्मत को लेकर 8 नवंबर से 8 दिसंबर तक इस ब्रिज से होकर नहीं गुजरेंगी। एक महीने तक इस दौरान ट्रैफिक ब्लॉक किया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed