फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The municipality president Fatima Zaheer

जहीर फातिमा बनी नगर पालिकाध्यक्ष

Sun, 06 Nov 2016 02:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देवबंद
ब्यूरो/अमर उजाला, देवबंद Updated Sun, 06 Nov 2016 02:04 AM IST
विज्ञापन
The municipality president Fatima Zaheer
निर्वाचित चेयरमैन जहीर फातिमा को प्रमाण पत्र देते एडीएम (एफ) हरीश चंद्रा। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कांग्रेस विधायक माविया अली की पत्नी जहीर फातिमा नगर पालिका की चेयरमैन चुनी गई हैं। उप चुनाव में जहीर फातिमा ने अपने प्रतिद्वंदी सपा नेता एवं पूर्व पालिका चेयरमैन जियाउद्दीन अंसारी को 1306 वोटों से हराया। अधिकारियों ने जहीर फातिमा के चेयरमैन पद पर निर्वाचित होने की घोषणा कर उन्हें प्रमाण पत्र सौंपा। वहीं, माविया अली के समर्थकों ने जमकर जीत का जश्न मनाया। 
विज्ञापन


राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में बनाए गए मतगणना स्थल पर शनिवार की सुबह 8 बजे से एडीएम (एफ) हरीश चंद्रा व निर्वाचित अधिकारी एसडीएम देवेंद्र प्रताप सिंह की देखरेख में मतपत्रों की गिनती आरंभ हुई। कुल छह राउंड में मतगणसंपन्न हुई मतगणना का पहला परिणाम सुबह करीब 8 बजे आया। जिसमें जहीर फातिमा को 1608, जियाउद्दीन को 1103, अरविंद सिंघल को 1712, हरिओम सिंघल को 630 और दिलशाद गौड़ को 543 मत मिले।
विज्ञापन


दूसरे राउंड में जहीर फातिमा 2131, जियाउद्दीन 1381, अरविंद सिंघल को 1209 मत मिले। जहीर फातिमा ने यहीं से लीड बनानी शुरू कर दी और अंत तक बढ़त बनाए रखी। करीब सवा दो बजे आए छठे राउंड के परिणाम में जहीर फातिमा ने 1297 मत प्राप्त कर जियाउद्दीन अंसारी को 1306 मतों से पराजित कर दिया। जहीर फातिमा को कुल 10954 मत प्राप्त हुए। जबकि जियाउद्दीन अंसारी को 9648 मत ही मिले। तीसरे स्थान पर अरविंद सिंघल रहे जिन्हें 6300 मत मिले। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम डीपी सिंह ने जहीर फातिमा के नाम की घोषणा कर उन्हें प्रमाण पत्र सौंपा। इस दौरान एसपी (देहात) रफीक अहमद, तहसीलदार यदुवंश कुमार, कोतवाल आरएन सिंह यादव आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।   

समर्थकों की पुलिस से हुई झड़प
देवबंद। प्रत्याशियों के समर्थकों की कई बार पुलिस के साथ झड़प भी हुई। हुआ यूं कि पुलिस जैसे ही समर्थकों को भीतर जाने से रोकती तो वहां पुलिस को उन्हें भगाने में भारी मशक्कत करनी पड़ती। इसे लेकर पुलिस के साथ उनकी झड़प तक हुई। 

बगैर भेदभाव के कराएंगी विकास कार्य : जहीर फातिमा 
देवबंद। नगरपालिका परिषद की नवनिर्वाचित चेयरपर्सन जहीर फातिमा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि हालांकि उनका कार्यकाल महज आठ महीने का है, ऐसे में उनके सामने अधूरे कार्यों को पूरा कराने की जो चुनौती है, उसे वह स्वीकार करती हैं। लेकिन, बिना किसी भेदभाव के कार्य समय रहते पूरे कराए जाएंगे।

फातिमा ने कहा कि उनकी जीत नगर की जनता के असीम, स्नेह व प्रेम का परिणाम है, लेकिन वह पति के नक्शे कदम पर चलते हुए विकास कार्यों को तरजीह देंगी। वहीं, विधायक माविया अली ने कहा कि उन्होंने अपने चेयरमैन कार्यकाल में नगर में रिकार्ड तोड़ विकास कार्य करवाए थे।


इन्हीं विकास कार्यों की बदौलत जनता ने उनकी पत्नी को जीत दिलाई है। जनता की उम्मीदों पर वह खरा उतरने का प्रयास करेंगी। वहीं, माविया अली को बधाई देने के लिए दोपहर बाद से उनके आवास पर लोगों का तांता लगना शुरू हो गया था। 

किसे-कितने मिले वोट
प्रत्याशी का नाम     प्राप्त मत
1.  जहीर फातिमा    10954
2.  जियाउद्दीन    9648
3.  अरविंद सिंघल    6300
4.  हरिओम सिंघल    2173
5. दिलशाद गौड    1415
6.  इनाम कुरैशी    24
7.  नसीम अंसारी    36
8. मासूम शाह    273
9.  इरशाद सागर    207
10. राहत खलील    04
11. रजिया बेगम    05
12. कमालुद्दीन    14
13. जमालुद्दीन    67
14. दानिश     14
15. श्वेता    357
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed