फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The miscreant who molested a student was arrested in an encounter and was shot in the leg.

Saharanpur News: छात्रा से छेड़छाड़ करने वाला बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Sat, 20 Sep 2025 12:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 20 Sep 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
The miscreant who molested a student was arrested in an encounter and was shot in the leg.
सरसावा। पुलिस ने 11वीं की छात्रा से छेड़छाड़ करने तथा मुंह खोलने पर धमकी देने वाले आरोपी शिवम त्यागी निवासी सरसोहेड़ी को माजरी गांव के पास हुई मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। शिवम के पैर में गोली लगी है। सरसावा पुलिस बृहस्पतिवार देर रात नकुड़ रोड पर माजरी गांव के समीप नियमित चेकिंग पर थी। इसी बीच बाइक पर एक युवक आता दिखाई दिया। पुलिस ने रुकने का इशारा किया, जिस पर वह बाइक मोड़कर वापस भागने लगा। पुलिस ने पीछा किया जिस पर बाइक सवार ने पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग की तो गोली शिवम त्यागी के पैर में लगी। इसके बाद वह गिर गया, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शिवम के खिलाफ सरसावा थाने में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज था।
विज्ञापन

आरोपी के पास से बिना नंबर की बाइक, तमंचा, कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस ने बताया कि शिवम के छेड़छाड़ से परेशान 11वीं की नाबालिग छात्रा द्वारा शिवम के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई थी। छात्रा ने बताया कि आरोपी लगातार उसके साथ छेड़छाड़ करता था। उसने अपने परिजनों को यह बात बताई तो आरोपी ने उसकी फोटो के साथ छेड़छाड़ कर सोशल मीडिया पर भी डाल दी।
विज्ञापन

इसके बाद भी आरोपी के हौसले कम नहीं हुए। विद्यालय आकर कक्षा में उसके सिर पर तमंचा लगाकर धमकाया। कहा कि यदि कुछ किया तो वह उसके साथ परिवार जनों को भी परलोक पहुंचा देगा। इसके बाद पुलिस ने आठ सितंबर को रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed