{"_id":"678d4ca4da0d7f8dfa065e6f","slug":"the-miscreant-injured-in-the-beating-died-during-treatment-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-140735-2025-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: पिटाई से घायल बदमाश की इलाज के दाैरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: पिटाई से घायल बदमाश की इलाज के दाैरान मौत
Mon, 20 Jan 2025 12:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Mon, 20 Jan 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों द्वारा घटना वाले दिन पीटा गया बदमाश सलमान जिसकी मौत हो गई। श्रोत सोशल मीडिया
- फोटो : शहर के आम्बेडकर नगर से खानपुर जाने वाली मुख्य सड़क में पसरी दलदल व पानी।
सहारनपुर, गागलहेड़ी। थाना क्षेत्र के निवादा गांव में लूटपाट करने आए चार बदमाशों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया था। इनमें से एक बदमाश सलमान की मेरठ मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई है। बदमाश मंडी थाना क्षेत्र का रहने वाला था। इसका अपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है।
11 जनवरी की रात गागलहेड़ी थाना क्षेत्र के गांव निवादा निवासी किसान राजकुमार पुत्र कालूराम के घर चार बदमाश लूटपाट के इरादे से घुसे थे। बदमाश राजकुमार व उसके परिवार को बंधक बनाकर लूटपाट कर रहे थे। आवाज सुनकर गांव के लोग उठ गए थे।
ग्रामीणों ने घेराबंदी करते हुए बदमाश सलमान पुत्र फिरोज निवासी खाताखेड़ी व रसीद पुत्र लतीफ निवासी आजाद नगर कॉलोनी को पकड़ लिया था, जबकि दो बदमाश भाग निकले थे। पकड़े गए बदमाशों को ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से जमकर पीटा था।
विज्ञापन
पुलिस ने बदमाशों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। इसके बाद दोनों बदमाशों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया था। बदमाश सलीम की तबीयत खराब हुई तो उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। 14 जनवरी को मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था। छह दिन मेडिकल कॉलेज मेरठ में उपचार हुआ। रविवार को बदमाश सलमान (30) ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।