{"_id":"64cbecab424525a175003c84","slug":"the-maternal-uncle-and-nephew-drowned-in-the-canal-there-was-an-uproar-saharanpur-news-c-30-1-smrt1051-7144-2023-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: नहर में नहाने गए मामा-भांजे डूबे, मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: नहर में नहाने गए मामा-भांजे डूबे, मचा कोहराम
विज्ञापन
सहारनपुर की बडी नहर में डूबे मामा भांजे नहर पर जमा भीड़
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। अंबाला रोड स्थित पूर्वी यमुनानहर में नहाने गए मामा-भांजे डूब गए। पता लगते ही थाना कुतुबशेर पुलिस और दमकल विभाग की टीमों ने गोताखोरों की मदद से दोनों की तलाश की, लेकिन देर रात तक भी उनका कुछ पता नहीं चल पाया है। पीएसी की गोताखारों की टीम में तलाश में जुटी रही।
कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र के गांव मवीकला निवासी वसीम (28) और उनका भांजा शाहरूख (19) टाइल्स लगाने का काम करते हैं। दोनों बृहस्पतिवार को पूर्वी यमुना नहर के पास एक मकान में टाइल्स लगा रहे थे। दोपहर को खाने के समय दोनों नहाने के लिए नहर पर चले गए। इनके साथ गांव का ही निवासी समीर भी था। दोनों ने नहर में छलांग लगाई। बहाव तेज होने की वजह से वसीम और शाहरूख डूब गए।
विज्ञापन
पता लगते ही थाना कुतुबशेर पुलिस, दमकल विभाग की टीम और गोताखोर मौके पर पहुंच गए। गोताखोरों ने दोनों की तलाश शुरू कर दी। इसके साथ ही नाव के जरिए जाल लगाकर भी दोनों की तलाश की गई, लेकिन देर रात तक भी दोनों का कुछ पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
वहीं, घटना का पता चलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वसीम के पिता गुलफाम दर्जनों ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंच गए। परिजनों का रो-रोककर बुराहाल हो गया। एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि दोनों की नहर में तलाश की जा रही है।
सात माह पहले हुई थी वसीम की शादी
सात माह पहले ही वसीम की शादी हुई थी। परिवार में शादी की खुशियां थी, लेकिन उसके डूबने के बाद परिजनों का रो-रोककर बुराहाल हो गया। वसीम की पत्नी पति को याद कर बेहोश भी हो गई।
इकलौता चिराग था शाहरूख
गांव मवीकला में शाहरूख अपने नाना नजर के यहां रहता था। वह घर का इकलौता चिराग था। नहर में डूबने के बाद से उसके ननिहाल में मातम पसरा है।

सहारनपुर की बडी नहर में डूबे मामा भांजे नहर पर जमा भीड़