फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The leader of the inter-state vehicle thief gang arrested

गिरोह का पर्दाफाश: आखिर दबोचा गया सरगना, रक्षाबंधन के दिन हुआ था घर से फरार, खुले कई बड़े राज

Sat, 01 Oct 2022 04:49 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sat, 01 Oct 2022 04:49 PM IST
सार

वाहन चोर गिरोह को दबोचा गया है। पकड़े गए शातिर चोर के पास से तीन स्कूटी, चार बाइकें व एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है।

विज्ञापन
The leader of the inter-state vehicle thief gang arrested
सहारनपुर पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सहारनपुर जनपद में बिहारीगढ़ पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के सरगना को गिरफ्तार किया है। उसके पास से तीन स्कूटी, चार बाइकें व एक मोबाइल फोन बरामद किया है।

विज्ञापन


थाना प्रभारी ने बताया कि थाना नकुड़ क्षेत्र के गांव जगौता गुर्जर निवासी पंकज कुमार अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का सरगना है। उसे शुक्रवार को देहरादून हाईवे पर स्थित गांव गणेशपुर के निकट से गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर तीन स्कूटी, चार बाइकें व मोबाइल फोन बरामद किया गया है।
विज्ञापन


उसके खिलाफ हरियाणा के जगाधरी सहारनपुर के थाना सिटी कोतवाली, नकुड़ और बिहारीगढ़ थानों में कई मामले दर्ज है। आरोपी नशे का आदी है, जो रक्षाबंधन के त्योहार के दिन अपने घर से लापता हो गया था और चोरी की घटनाओं को अंजाम देने में लगा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: दीपक हत्याकांड: तालाब से खेत तक खंगाले, नहीं मिला कटा सिर, पुलिस का दावा-करीबियों में कातिल

बताया गया कि उसने यमुनानगर में अपनी महिला मित्र के साथ रहते हुए उसका शौक पूरा करने के लिए वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया।

यह भी पढ़ें: रक्तदान महादान: अमर उजाला के ब्लड डॉनेशन कैंप आज, किसी ने छठी, तो किसी ने दसवीं बार किया रक्तदान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed