अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आज वेस्ट यूपी के मेरठ समेत कई जिलों में रक्तदान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। मेरठ में आज चार स्थानों पर रक्तदान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। सुबह 9 से शाम चार बजे तक रक्तदान कर सकते हैं। रक्तदान शिविरों में रक्तदाता बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। कोई छठी बार रक्तदान करने पहुंचा तो किसी ने दसवीं बार रक्तदान किया।
रक्तदान महादान: अमर उजाला के ब्लड डॉनेशन कैंप आज, किसी ने छठी, तो किसी ने दसवीं बार किया रक्तदान
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर आज वेस्ट यूपी के मेरठ समेत कई जिलों में रक्तदान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं रक्तदाता
बिजनौर जनपद के जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का शुभारंभ एसपी दिनेश सिंह ने फीता काटकर किया। बिजनौर निवासी योगेंद्र सबसे पहले रक्तदान करने पहुंचे। यहां अब तक 17 लोग रक्तदान कर चुके हैं। रक्तदान शिविर में सुबह 10 बजे से ही रक्तदाता जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं। | इसके अलावा शिविर में एसडीएम रितु चौधरी ने भी रक्तदान किया| प्रदान करते समय रहता हूं में उत्साह नजर आया| शिविर में जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. अरुण कुमार पांडे, डॉ. मनोज सेन, डॉ. संजय कुमार शंकर, फार्मासिस्ट राजेश रवि, पैथोलॉजिस्ट जेपी सिंह आदि मौजूद रहे।
छठी बार रक्तदान करने पहुंचे दानिश
सहारनपुर में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक में लगाए गए रक्तदान शिविर का शुभारंभ मंडलायुक्त डॉक्टर लोकेश एम. ने किया। इस दौरान उन्होंने रक्तदान करने वालों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें प्रमाण पत्र वितरित किए। रक्तदान शिविर में मोहम्मद दानिश छठी बार रक्तदान करने के लिए पहुंचे।
इनका रखें ध्यान
- 18-60 साल का व्यक्ति रक्तदान कर सकता है।
- 45 किलो वजन, 12.5 ग्राम हीमोग्लोबिन वाला व्यक्ति रक्तदाता हो सकता है।
- रक्तदान में महज 10 मिनट लगते हैं।
- रक्तदान कष्ट रहित साधारण प्रक्रिया है।
- रक्तदान के बाद शरीर में स्वच्छ नए रक्त का निर्माण तेजी से होता है।
- रक्तदान से मनुष्य बीमारियों से दूर रहता है।