{"_id":"63373b599603ee55445a8909","slug":"the-leader-of-the-inter-state-vehicle-thief-gang-arrested-saharanpur-news-mrt607647188","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिरोह का पर्दाफाश: आखिर दबोचा गया सरगना, रक्षाबंधन के दिन हुआ था घर से फरार, खुले कई बड़े राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गिरोह का पर्दाफाश: आखिर दबोचा गया सरगना, रक्षाबंधन के दिन हुआ था घर से फरार, खुले कई बड़े राज
Sat, 01 Oct 2022 04:49 PM IST
मेरठ ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Oct 2022 04:49 PM IST
सार
वाहन चोर गिरोह को दबोचा गया है। पकड़े गए शातिर चोर के पास से तीन स्कूटी, चार बाइकें व एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है।
विज्ञापन
सहारनपुर पुलिस।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सहारनपुर जनपद में बिहारीगढ़ पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के सरगना को गिरफ्तार किया है। उसके पास से तीन स्कूटी, चार बाइकें व एक मोबाइल फोन बरामद किया है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी ने बताया कि थाना नकुड़ क्षेत्र के गांव जगौता गुर्जर निवासी पंकज कुमार अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का सरगना है। उसे शुक्रवार को देहरादून हाईवे पर स्थित गांव गणेशपुर के निकट से गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर तीन स्कूटी, चार बाइकें व मोबाइल फोन बरामद किया गया है।
विज्ञापन
उसके खिलाफ हरियाणा के जगाधरी सहारनपुर के थाना सिटी कोतवाली, नकुड़ और बिहारीगढ़ थानों में कई मामले दर्ज है। आरोपी नशे का आदी है, जो रक्षाबंधन के त्योहार के दिन अपने घर से लापता हो गया था और चोरी की घटनाओं को अंजाम देने में लगा हुआ था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: दीपक हत्याकांड: तालाब से खेत तक खंगाले, नहीं मिला कटा सिर, पुलिस का दावा-करीबियों में कातिल
बताया गया कि उसने यमुनानगर में अपनी महिला मित्र के साथ रहते हुए उसका शौक पूरा करने के लिए वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया।
यह भी पढ़ें: रक्तदान महादान: अमर उजाला के ब्लड डॉनेशन कैंप आज, किसी ने छठी, तो किसी ने दसवीं बार किया रक्तदान