फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The last journey of an old woman out of the water filled to her knees

घुटनों तक भरे पानी में निकाली वृद्धा की अंतिम यात्रा

Thu, 23 Jul 2020 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
The last journey of an old woman out of the water filled to her knees
बड़गांव के गांव मियानगी में गंदे पानी के बीच शव यात्रा निकालते ग्रामीण - फोटो : SAHARANPUR
बड़गांव (सहारनपुर)। मियानगी गांव की गलियों में भरा पानी विकास के दावों को मुंह चिढ़ा रहा है। यहां एक वृद्धा की शवयात्रा ग्रामीणों और परिजनों ने घुटनों तक भरे गंदे पानी के बीच से निकालनी पड़ी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार शाम तहसील रामपुर मनिहारान के गांव मियानगी में यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई बार ग्रामीणों को ऐसा ही करना पड़ा है। क्योंकि गांव में गंदे पानी की निकासी की उचित व्यवस्था नहीं है। बरसात होने पर नालियां ओवरफ्लो हो जातीं हैं और गंदा पानी रास्तों पर भर जाता है। श्मशान घाट गांव से करीब एक किलोमीटर दूर है। बृहस्पतिवार को गांव में एक वृद्धा की मौत होने के बाद उसकी शव यात्रा ग्रामीणों ने घुटनों तक पानी में निकाली। सुखबीर सिंह, विजयपाल सिंह, अमरीश, धनंजय सिंह, रेवानंद, सचिन कुमार, विश्वास, संदीप, वेदपाल सिंह आदि ने बताया कि गांव के गंदे पानी की निकासी नहीं हो पाने के कारण बरसात के दिनों में सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। तालाबों पर अवैध कब्जों के चलते गांव की तीन गलियों के करीब 200 मीटर से ज्यादा हिस्से में दो से तीन फीट पानी भरा रहता है। उधर, ग्राम प्रधान कुलदीप का कहना है कि कई बार गांव में गंदे पानी की निकासी हेतु उच्चाधिकारियों से शिकायत की गई है, लेकिन प्रशासन द्वारा अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उधर, एसडीएम देवेंद्र पांडेय ने बताया कि गांव में तालाब पर अवैध कब्जों की पैमाईश करा दी गई है लेकिन सिविल कोर्ट से स्टे होने के चलते कब्जा मुक्त नहीं कराया जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed