फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The issue of farmer suicide will resonate at Jantar Mantar

जंतर मंतर पर गूंजेगा किसान की आत्महत्या का मुद्दा

Fri, 13 Mar 2020 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
The issue of farmer suicide will resonate at Jantar Mantar
छुटमलपुर के अल्लीवाला में मृतक किसान के परिवार को सांत्वना देते सहारनपुर देहात विधायक मसूद अख्त - फोटो : SAHARANPUR
छुटमलपुर (सहारनपुर)। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने बृहस्पतिवार को गांव अल्लीवाला में पहुंचकर मृतक किसान वेदपाल के परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि 18 मार्च को यूनियन के दिल्ली में जंतर मंतर पर होने वाले प्रदर्शन के दौरान किसान की आत्महत्या के मामले को प्रमुखता से उठाया जाएगा। उन्होंने सरकारों की संवेदनहीनता का ही परिणाम किसानों को आत्महत्या जैसे आत्मघाती कदम उठाने पड़ रहे है।
विज्ञापन

अल्लीवाला गांव के किसान वेदपाल ने बीते शनिवार की शाम पीएनबी की फतेहपुर शाखा के सामने आम के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मृतक द्वारा छोड़े गए सुसाइड नोट में बैंक प्रबंधकों और दलालों को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया था। मामले में प्रियंका गांधी के ट्वीट होने के बाद मामले में तूल पकड़ लिया। इस प्रकरण में दो बैंक मैनेजरों सहित 6 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हो चुकी है। एक दलाल को पुलिस जेल भी भेज चुकी है। डीएम ने भी मृतक आश्रितों से मिलकर हर संभव मद्द का भरोसा दिलाया है। राकेश टिकैत ने कहा कि वेदपाल की आत्महत्या ने एक बार फिर से सरकारों की किसान विरोधी नीतियों को उजागर करने का काम किया है। उन्होंने कहा, कि भाकियू 18 मार्च को जंतर मंतर पर अपने प्रदर्शन के दौरान दिए जाने वाले ज्ञापन में वेदपाल की आत्महत्या का मुद्दा प्रमुखता से उठाकर उसके परिजनों को प्रधानमंत्री के स्तर से आर्थिक सहायता दिलाने का काम करेगी। उनके साथ मेरठ मंडल अध्यक्ष मांगेराम त्यागी, प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी विनय कुमार, जिलाध्यक्ष चौधरी चरण सिंह, डॉ. राजबीर काम्बोज, अजय काम्बोज आदि रहे। उधर, सहारनपुर देहात विधायक मसूद अख्तर और पूर्व एमएलसी उमर अली खान के भाई अली खान ने भी अलग-अलग गांव पहुंचकर मृतक आश्रितों को सांत्वना दी। वहीं किसान की आत्महत्या के मामले को लेकर भारतीय किसान यूनियन तोमर गुट का आज होने वाला धरना स्थगित कर दिया गया। यूनियन के मंडल प्रभारी अजय पुंडीर ने बताया कि मामले में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने और अभी तक पुलिस प्रशासनिक कार्रवाई से परिजनों के संतुष्टि जताने के चलते उन्होंने फिलहाल धरना वापस ले लिया है। यदि भविष्य में किसान के परिजनों को न्याय नहीं मिलता तो यूनियन आंदोलन करेगी।

छुटमलपुर के अल्लीवाला गांव में मृतक किसान के परिवार को सांत्वना देते चौधरी राकेश टिकैत।

छुटमलपुर के अल्लीवाला गांव में मृतक किसान के परिवार को सांत्वना देते चौधरी राकेश टिकैत।- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed