{"_id":"686ebae452b63882c003fc35","slug":"the-former-the-former-chief-minister-took-a-jibe-at-the-nanauta-incidenta-incident-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-153628-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: नानौता की घटना को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री ने किया तंज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: नानौता की घटना को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री ने किया तंज
विज्ञापन
नानौता। तीन दिन पहले दो सांड बाजार में भिड़ गए थे, जिनकी वीडियो किसी ने सोशल मीडिया पर शेयर कर दी थी। मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उस वीडियो को फेसबुक पर साझा करते हुए सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने लिखा है कि ये हैं टकराते हुए डबल इंजन। यह क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
नानौता में रविवार की शाम को मुहर्रम के रोज ए आशुरा के दिन शिया समुदाय के सोगवारों द्वारा मातमी जुलूस निकाला जा रहा था। जुलूस जैसे ही नगर के मुख्य बाजार स्थित रामलीला चौक पहुंचा तो अचानक से दो सांड लड़ते हुए जुलूस में घुस गए तथा नोहाख्वानी करते हुए सोगवारों की साउंड सिस्टम की रेहड़ी को उठाकर पटक दिया। जिससे मातम कर रहे लोगों में अफरा तफरी मच गई। इसके बाद सांड लड़ते हुए बाजार में सराफा व्यापारी पुष्पेन्द्र जैन की दुकान में घुस गए और व्यापारी तथा एक ग्राहक को टक्कर मारकर घायल कर दिया व दुकान के शीशे तोड़ दिए। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री व सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने अपने फेसबुक पर डालते हुए ये है टकराते हुए डबल इंजन लिखा है।