फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The first day of Nautapa was cool and the weather was pleasant due to rain

Saharanpur News: बारिश से सुहावना हुआ मौसम ठंडा रहा नौतपा का पहला दिन

Sun, 25 May 2025 11:32 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 25 May 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
The first day of Nautapa was cool and the weather was pleasant due to rain
महानगर की दिल्ली रोड पर बरसात के बाद सड़क किनारे भरा पानी
सहारनपुर। झमाझम बारिश से मौसम सुहावना हो गया। न्यूनतम तापमान में चार और अधिकतम तापमान में 9.5 डिग्री सेल्सियस की कमी हुई। इसकी वजह से नौतपा का पहला दिन बीते दिनों की तुलना में ठंडा महसूस किया।
विज्ञापन

जनपद में बीते दस दिन से गर्मी चरम पर थी। न्यूनतम तापमान 28 और अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस तक चल रहा था। वहीं 25 मई से चार जून तक नौतपा बताया गया है, लेकिन शनिवार की रात 12 बजे के बाद अचानक मौसम बदला। हवा के साथ घटाएं घिर आई, जिसके बाद रविवार की तड़के दो बजे बारिश शुरू हो गई।
विज्ञापन

दो बजे से सुबह सात बजे तक रुक रुककर झमाझम बारिश हुई। इसकी वजह से तापमान धड़ाम हो गया और मौसम सुहावना हो गया। न्यूनतम तापमान जो शनिवार को 28 डिग्री था वह गिरकर 24 डिग्री सेल्सियस पर आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकतम तापमान भी शनिवार के 38.5 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 29 डिग्री पर आ गया। बारिश फसलों और बागवानी के लिए अच्छी बताई जा रही है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में भी बारिश जारी रहने का अनुमान जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed