{"_id":"5f16cadd8ebc3e63ab02b7da","slug":"the-father-in-law-of-maulana-saad-the-head-of-tablighi-jamaat-saharanpur-news-mrt492214392","type":"story","status":"publish","title_hn":"तब्लीगी जमात के प्रमुख मौलाना साद के ससुर का इंतकाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तब्लीगी जमात के प्रमुख मौलाना साद के ससुर का इंतकाल
विज्ञापन
सहारनपुर में मोहल्ला मुफ्ती में मोलाना सलमान की फाईल फोटो
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। हजरत निजामुद्दीन की तब्लीगी जमात के प्रमुख मौलाना साद के ससुर मौलाना सलमान का सोमवार दोपहर बाद इंतकाल हो गया। वह करीब 75 साल के थे। उनका परिवार सहारनपुर के मोहल्ला मुफ्ती में रहता है। वह करीब 25 साल तक मदरसा मजाहिर उलूम जदीद के नाजिम रहे। दारुल उलूम के नायब मोहतमिम सहित तमाम लोगों ने उनके इंतकाल पर दुख जताया है।
सोमवार को अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे मौलाना सलमान की अचानक तबीयत खराब हुई। परिवार के लोग उनको निकट स्थित निजी चिकित्सक के यहां ले गए, तो चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौलाना सलमान के इंतकाल की सूचना कुछ ही देर में पूरे शहर में फैल गई। इसके बाद शहर के विभिन्न मदरसों से जुड़े लोग उनके आवास पर पहुंच गए। दारुल उलूम देवबंद के नायब मोहतमिम अब्दुल खालिक मद्रासी, नायब शहर काजी नदीम अख्तर, जामा मस्जिद के प्रबंधक मौलवी फरीद मजाहिरी सहित काफी लोग दुख जताने पहुंचे। जामा मस्जिद के प्रबंधक मौलाना फरीद मजाहिरी ने बताया कि मौलाना सलमान का शव लालदास मार्ग स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक किया जाएगा।
मौलाना साद के आने की चर्चा पर पुलिस रही अलर्ट
मौलाना सलमान का इंतकाल होने के बाद तब्लीगी जमात के प्रमुख मौलाना साद के सहारनपुर आने की चर्चा फैल गई। इसके चलते पुलिस भी अलर्ट हो गई। सीओ (प्रथम) विजयवर्गीय और मंडी कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी । मौलाना सलमान के आवास पर ज्यादा भीड़ इकट्ठा नहीं होने दी गई और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया गया।
विज्ञापन
अप्रैल में हुई थी कोरोना की जांच
सहारनपुर। अप्रैल माह में मौलाना साद के एक रिश्तेदार के कोरोना पॉजिटिव मिलने पर मौलाना सलमान सहित परिवार के कई लोगों का सैंपल जांच के लिए लिया गया था। परिवार के लोगों को क्वारंटीन किया गया था। हालांकि मौलाना सलमान की जांच रिपोर्ट नेगेटिव मिली थी।

सहारनपुर में मोहल्ला मुफ्ती में मोलाना सलमान के निधन के बाद घर के पास तैनात पुलिस बल- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर में मोहल्ला मुफ्ती में मोलाना सलमान के निधन के बाद घर के पास पहुंचे पुलिस अधिकारी- फोटो : SAHARANPUR