फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The enemy was firing and the brave soldiers were growing

दुश्मन फायर कर रहा था और वीर सैनिक बढ़ते जा रहे थे

Fri, 24 Jul 2020 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
The enemy was firing and the brave soldiers were growing
कर्नल मधुर गोयल - फोटो : SAHARANPUR
दुश्मन फायर कर रहा था और वीर सैनिक बढ़ते जा रहे थे
विज्ञापन

सहारनपुर। ‘द्रास सेक्टर में हमारी तैनाती थी। दुश्मन ऊंची पहाड़ी पर था और मशीनगन से लैस था। मगर भारतीय सैनिकों का हौसला इतना मजबूत था कि ऊंची पहाड़ियां चढ़ते जा रहे थे। दुश्मन की तरफ से फायर किए जा रहे थे, मगर सैनिकों को मौत का जैसे कोई भय ही नहीं था। भारतीय सेना के इसी साहस ने कारगिल में विजय दिलाई’। यह कहना है सेना में कर्नल रहे मधुर गोयल का।
सहारनपुर स्थित न्यू आवास विकास कालोनी में रहने वाले कर्नल मधुर गोयल 31 अक्तूबर 2017 को सेवानिवृत्त हुए थे। कारगिल युद्ध में हिस्सा लेने और अन्य मोर्चों पर बहादुरी का परिचय देने के चलते ही उन्हें सेना मेडल (वीरता) से सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि वह आर्मी में जाट रेजीमेंट के साथ संबद्ध थे। कारगिल युद्ध के दौरान उनकी तैनाती कश्मीर के द्रास इलाके में थी। भारत के वीर जवानों ने पाकिस्तान की तरफ से आए 10 आतंकियों को मार गिराया था। वहीं, आतंकियों के हमले में एक जवान भी शहीद हुआ था। हिमालय की पीर पंजाल रेंज में सैनिक अलर्ट मोड पर थे। एक-एक जवान जो पहाड़ पर चढ़ रहा था, उसके सामने फायरिंग का खतरा था। रास्ता भी पगडंडी वाला था, लेकिन दिल में डर कतई नहीं था। पाकिस्तान के सैनिक और आतंकियों के पास मशीनगन थीं। भारतीय सैनिक घबराए नहीं थे, मुंहतोड़ जवाब दिया था।
विज्ञापन

घर बात करने की फुर्सत ही नहीं होती थी
कर्नल मधुर गोयल का कहना है कि कारगिल युद्ध के दौरान काफी दिन तक इतने व्यस्त रहे थे कि घर पर बात करने के हालात नहीं होते थे। वैसे भी घर वालों से बात करके कमजोरी पैदा होने का डर रहता था। लड़ाई में हौसला कम न हो, लिहाजा ऑपरेशन खत्म होने पर ही बात होती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटी सिंगापुर में कर रही पढ़ाई, बेटा बैंक में कार्यरत
कर्नल मधुर गोयल ने बताया कि वह मूलरूप से सहारनपुर के ही रहने वाले हैं। परिवार में उनकी बेटी सिंगापुर में मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रही है और टॉपर बनी है। वहीं, उनका बेटा बैंक में नौकरी कर रहा है। परिवार में पहले कोई सेना में नहीं रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed