फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The effect of weekly closure remained ineffective

बेअसर रहा साप्ताहिक बंदी का प्रभाव

Sun, 01 Aug 2021 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
The effect of weekly closure remained ineffective
सहारनपुर। कोरोना संक्रमण फैलने से रोकने के लिए साप्ताहिक बंदी लागू की गई है, लेकिन इस नियम का कड़ाई से पालन नहीं हो पा रहा है। एक तरफ लोग लापरवाही बरत रहे हैं तो दूसरी तरफ नियम का पालन कराने के लिए पुलिस प्रशासन भी उतनी सख्ती नहीं कर पा रहा है। जबकि यह लापरवाही ठीक नहीं है।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर शनिवार और रविवार दो दिन की साप्ताहिक बंदी का नियम बनाया हुआ है। शनिवार को साप्ताहिक बंदी का पहला दिन रहा, जिसमें लोगों ने खूब लापरवाही की। शहर के जामा मस्जिद के सामने सब्जी बाजार में भीड़ नजर आई। इसके अलावा देहरादून रोड और अन्य भी कई स्थानों पर भीड़ बनी रही। बाजोरिया रोड पर नर्सिंग होम, क्लीनिकों और पेथोलॉजी लैब के बाहर काफी भीड़ रही। सड़कों पर भीड़ का यह आलम था कि अस्पताल पुल पर दिन में कई बार ट्रैफिक जाम जैसी स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

वहीं, शहर के नेहरू मार्केट, रायवाला, मोरगंज, नखासा बाजार, हलवाई अट्टा, वुड कार्विंग मार्केट, कोर्ट रोड, दिल्ली रोड, हकीकत नगर आदि स्थानों पर बाजार पूरी तरह बंद दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिटी राजेश कुमार का कहना है कि साप्ताहिक बंदी के नियम का सभी को पालन करना चाहिए, क्योंकि कोरोना संक्रमण रोकने के लिए ही साप्ताहिक बंदी लागू की गई है। लोगों को खुद भी लापरवाही करने से बचना होगा। उन्होंने बताया कि पुलिस की तरफ से साप्ताहिक बंदी के नियम को लेकर कार्रवाई की जा रही हैं। गाइड लाइन का उल्लंघन करने और मास्क नहीं लगाने पर चालान तक काटे जा रहे हैं।

सहारनपुर में साप्ताहिक बंदी के चलते दोपहर तक खुली सब्जी मंडी में खरीदारी करते लोग

सहारनपुर में साप्ताहिक बंदी के चलते दोपहर तक खुली सब्जी मंडी में खरीदारी करते लोग- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed