फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The district witnessed the highest growth in all three sectors of GDP.

Saharanpur News: जिले के सकल घरेलू उत्पाद के तीनों क्षेत्रों में हुई सर्वाधिक वृद्धि

Thu, 16 Oct 2025 12:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Oct 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
The district witnessed the highest growth in all three sectors of GDP.
- प्राथमिक क्षेत्र में 13.16, द्वितीय में 7.52, तृतीय में 10.33 फीसदी हुई बढ़ोतरी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सहारनपुर। आर्थिक मोर्चे पर जिले के लिए राहत भरी खबर है। सकल घरेलू उत्पाद के तीनों मोर्चों पर वृद्धि दर्ज हुई है। इसके अलावा वित्त वर्ष 2023-24 में जिले का सकल घरेलू उत्पाद भी 11.1 फीसदी की वार्षिक वृद्धि के साथ 45942.21 करोड़ रुपये हो गया है।



सकल घरेलू उत्पाद में तीन क्षेत्र शामिल किए गए हैं। पहले क्षेत्र में कृषि, खनन, वन जैसे क्षेत्र शामिल हैं। दूसरे क्षेत्र में विनिर्माण, निर्माण और उत्पादन आदि क्षेत्र शामिल हैं। तीसरे क्षेत्र में सेवा क्षेत्र, विद्युत, स्वास्थ्य, व्यापार आदि शामिल हैं। नियोजन विभाग के अर्थ एवं संख्या प्रभाग की ओर से जारी आंकेड़ों के मुताबिक जिले के सकल घरेलू उत्पाद के प्राथमिक क्षेत्र में 13.16 फीसदी की वृद्धि हुई है। दूसरे क्षेत्र में 7.52 फीसदी और तीसरे क्षेत्र में 10.33 फीसदी वार्षिक वृद्धि दर्ज की गई है। तीनों ही क्षेत्रों की वार्षिक दर में वृद्धि होना इस बात का इशारा है कि जिले की आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हो रही है। हालांकि दूसरे क्षेत्रे के उपखंडों मसलन विद्युत, गैस, जलापूर्ति एवं अन्य सेवाओं में 2.1 फीसदी की गिरावट आई है। इसके बावजूद ओवरऑल बढ़ोतरी हुई है। सबसे खास बात यह है कि जिला मंडल में तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बना है। सहारनपुर जिला 45942.21 करोड़ के साथ पहले स्थान पर है। दूसरे नंबर पर मुजफ्फरनगर 38941.67 करोड़ और शामली जिले का सकल घरेलू उत्पाद 16519.63 करोड़ रुपये के साथ मंडल में तीसरे स्थान पर है।
विज्ञापन


- सकल घरेलू उत्पाद में प्राथमिक क्षेत्र का 35 फीसदी हिस्सा
जिले के सकल घरेलू उत्पाद में प्राथमिक क्षेत्र का 35.25 फीसदी हिस्सा है। द्वितीय क्षेत्र का हिस्सा 25.75 फीसदी है। तीसरे क्षेत्र का योगदान 39 फीसदी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



- स्वदेशी मेले में हुई अभी तक 26 लाख की बिक्री

सहारनपुर। कंपनी बाग में नौ अक्तबूर से स्वदेशी मेला चल रहा है। मेले में विभिन्न विभागों समेत अन्य उत्पादों के 50 स्टॉल लगाए गए हैं। मेले में अभी तक 26 लाख रुपये से अधिक की बिक्री हो चुकी है। विभागीय अधिकारियों की मानें तो दीपावली पर्व के और नजदीक आने के बाद मेले में आमजन और बिक्री की तादाद बढ़ेगी। उपायुक्त उद्योग सचिन जैन ने बताया कि स्वदेशी मेले में डेकोरेटिव, वुडेन, हौजरी, बेक्री, मसाले, कैंडी, आर्टीफिशियल ज्वेलरी के साथ फूड्स स्टॉल लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि मेले में शाम के समय होने वाले सांस्कृति कार्यक्रम को आमजन खासा पसंद कर रहे हैं। बुधवार को मां शाकुंभरी विवि के छात्रों ने मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed