{"_id":"57e81a514f1c1bf70a57413f","slug":"the-current-juvenile-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट से किशोर की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट से किशोर की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Mon, 26 Sep 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
पॉवर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर के चिलकाना में विद्युत निगम की लापरवाही से तीन दिन से टूटे पड़े विद्युत तार में आ रहे करंट की चपेट में आकर एक किशोर की मौत हो गई। किशोर अपने घर का इकलौता चिराग था। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
रविवार सुबह करीब छह: बजे गांव पटनी निवासी वेदपाल शर्मा का 14 वर्षीय पुत्र मनु अपनी साइकिल पर पड़ोस के एक किशोर के साथ खेत में शौच के लिए गया था।
सत्संग भवन के सामने से ग्राम कालुमाजरा जाने वाले रास्ते में रामचंद्र के नलकूप के पास खेत में एलटी विद्युत लाइन का तार टूटा पड़ा था। इसमें मनु उलझ गया तथा तार में आ रहे करंट से मौके पर ही मनु की मौत हो गई।
मनु के चाचा सोम प्रकाश शर्मा की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। तहरीर में कहा गया है कि टूटे तथा जर्जर हो चुके तारों के बारे में जेई तथा एसडीओ को सूचित किया गया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई थी।
विज्ञापन
पुलिस शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मनु के पिता का देहांत छह: वर्ष पहले ही हो गया था। मनु अपनी तीन बहनों में अकेला छोटा भाई था।