फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The chill increased due to fog, the temperature reached 2.3 degrees Celsius.

Saharanpur News: कोहरे की फुहार से और बढ़ी ठिठुरन, पारा 2.3 डिग्री सेल्सियस हुआ

Sat, 20 Jan 2024 02:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 20 Jan 2024 02:33 AM IST
विज्ञापन
The chill increased due to fog, the temperature reached 2.3 degrees Celsius.
सहारनपुर। दिन भर कोहरा पानी की फुहार की तरह बरसता रहा, जिसकी वजह से ठिठुरन और बढ़ गई। न्यूनतम तापमान भी अभी तक के सभी न्यूनतम स्तर 2.3 डिग्री सेल्सियस पर आ गया, जिसकी वजह से शुक्रवार इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। अधिकतम तापमान भी गिरकर 10 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। मौसम विभाग ने अगले दो दिन सर्दी के ऐसे ही बने रहने का अनुमान जताया है।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह कोहरा आसमान में चढ़ा नजर आया। सुबह नौ बजे के बाद कोहरा बारिश की हल्की फुहार की तरह बरसने लगा। दुपहिया वाहनों पर चलने वालों को यह अधिक महसूस हुआ, जिनके कपड़े और बाल तक इससे भीग गए। चौपहिया वाहन चालकों के सामने के शीशे पर कोहरा बारिश की तरह बरस रहा था, जिसे हटाने के लिए कार चालकों को वाइपर का इस्तेमाल करना पड़ा। दिन भर कोहरा ऐसे ही बरसता रहा। कोहरा बरसने और दिन भी धूप नहीं निकलने की वजह से दोनों तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की गई। जो न्यूनतम तापमान एक दिन पहले बृहस्पतिवार को 2.5 डिग्री सेल्सियस था वह गिरकर 2.3 डिग्री पर आ गया। अधिकतम तापमान भी बृहस्पतिवार के 15 डिग्री सेल्सियस की तुलना में गिरकर 10 डिग्री पर आ गया। इसकी वजह से शुक्रवार का दिन इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। मौसम विभाग ने जनपद में अगले दो दिन ऐसे ही मौसम रहने का अनुमान जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed