फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The central government is deceiving the people of the country: Ali

देश की जनता के साथ धोखा कर रही केंद्र सरकार: अली

Sat, 09 Sep 2023 12:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Sep 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
The central government is deceiving the people of the country: Ali
-- कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने सिलिंडर के 200 रुपये कम करने बताया नाकाफी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। कांग्रेस जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली ने केंद्र सरकार पर रसोई गैस सिलिंडर के दामों 200 रुपये की कमी कर देश की जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया। गुरुद्वारा रोड स्थित कार्यालय पर पत्रकार वार्ता के दौरान चौधरी मुजफ्फर अली ने कहा कि जनता को 200 रुपये की राहत देना नाकाफी है।

राजस्थान सरकार की तरह ही देश की जनता को रसोई गैस सिलिंडर सस्ता मिलना चाहिए। जनता के साथ केंद्र की मोदी सरकार धोखा कर रही है। उन्होंने कहा कि 2013 से अब तक नौ वर्षों में भाजपा सरकार गैस सिलेंडर के दामों में 700 रुपये तक की वृद्धि कर चुकी है। कांग्रेस की सरकार के समय गैस सिलिंडर 450 रुपये था और भाजपा सरकार सिलिंडर के दामों को बढ़ाते हुए 1150 रुपये तक ले आई। अब चुनाव नजदीक आ रहे हैं 200 रुपये कम किए गए, जो नाकाफी हैं। पूर्व विधायक सुरेंद्र कपिल ने केंद्र सरकार पर देश की जनता को मुद्दों से भटकाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार धर्म व जाति के आधार पर देश में नफरत फैला रही है। इस दौरान जिला प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा, इमरान कुरैशी, नसीब खान, नौशाद, तंजीम, मुंतजिर, सलमानी व हाजी नसीम मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed