फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The body found in the car was that of Rohit; the murder was due to financial transactions.

Saharanpur News: कार में मिला शव रोहित का था, लेनदेन को लेकर हुई थी हत्या

Sun, 01 Mar 2026 12:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 01 Mar 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
The body found in the car was that of Rohit; the murder was due to financial transactions.
गागलहेड़ी(सहारनपुर)। काली नदी के पास चौराखुर्द गांव में सड़क किनारे कार के अंदर मिले शव की पुलिस ने पहचान कर ली है। कार में जला शव चाणचक गांव के युवक का नहीं है बल्कि फतेहपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर कंधेला गांव निवासी रोहित का है। चाणचक गांव का युवक उसकी हत्या में शामिल रहा है, जिसने रुपयों के लेनदेन में हत्याकांड को अंजाम दिया। पुलिस ने पुष्टि के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। देर शाम उसका अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस पूरे मामले में अधिकारिक तौर पर आज खुलासा करेगी।
विज्ञापन


ये था घटनाक्रम
बुधवार को चांदपुर जाने वाले रास्ते पर सड़क किनारे में किसानों ने जली हालत में ऑल्टो दिखाई दी थी। कार के अंदर एक युवक का शव भी मिला था।, जो बुरी हालत में जला हुआ था। दिन में मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। हालांकि उसी रात बिहारीगढ़ के चाणचक निवासी युवक का शव होने की आशंका जताई गई थी। क्योंकि वह भी लापता था। परिजन भी स्पष्ट नहीं बता पा रहे थे कि शव उनके परिवार के सदस्य का है या नहीं। ऐसे में पुलिस ने युवक के शव और परिजनों का डीएनए जांच के लिए भेजा था।
विज्ञापन

यह हुआ खुलासा
पुलिस तभी से जांच में जुटी थी। अब इस मामले में बेहद चौकाने वाला खुलासा हुआ है। शुक्रवार को मोहम्मदपुर कंधेला गांव की महिला बबीता अपने छोटे बेटे अक्षय और अन्य परिजनों के साथ गागलहेड़ी थाने पहुंची, जिसने बताया कि उसका बेटा रोहित पांच दिन से लापता है। उन्हें सूचना मिली थी कि कार में एक जला हुआ शव मिला है और जो कार मिली है वह रोहित के परिचित चाणचक निवासी एक युवक की है। इन दोनों की अच्छी जान-पहचान थी और घर आना-जाना लगा रहता था। बबीता ने शक जताया कि रोहित ने चाणचक निवासी युवक से 1.60 लाख रुपये उधार लिए थे, जिन्हें रोहित नहीं लौटा पा रहा था। इसके बाद पुलिस ने उक्त युवक की तलाश कर उसे हिरासत में लिया। तब पूरे मामले का खुलासा हुआ कि शव रोहित का था। पुलिस के अनुसार, रुपयों के लेनदेन के चलते रोहित की हत्या को अंजाम दिया गया। उसमें वह युवक भी शामिल था, जिसका शव पहले बताया जा रहा था। इसे हादसा दिखाने के लिए शव को कार में रखकर जला दिया गया। इसके बाद पुलिस ने रोहित की मां बबीता और उसकी पत्नी पिंकी के बयान दर्ज कर शव उन्हें सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
-- परिवार में सबसे बड़ा था रोहित
रोहित परिवार में सबसे बड़ा था। पत्नी पिंकी है। दो बेटी हैं, जिनके नाम महक (सात) व इशानी (तीन) है। पत्नी पैरालाइसिस से पीड़ित भी है। रोहित छोटी दो बहन हैं, जिनमें से एक की शादी हो चुकी है। एक छोटा भाई अक्षय और बहन विवाहित है।

-------
-- पुलिस आज करेगी घटना का राजफाश
पुलिस ने ब्लाइंड केस के खुलासे को लेकर एडी चोटी का जोर लगाया। घटनास्थल पर सीसीटीवी और आसपास कितने मोबाइल सक्रिय रहे, उनकी जांच की। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। तब जाकर पुलिस को कड़ी मिली। कार मालिक अर्जुन से पूछताछ कर घटना की जानकारी जुटाई जा रही है। रविवार यानी आज पुलिस घटना का राजफाश करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed