फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The audience danced till late at night on cultural performances

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों पर देर रात तक थिरकते रहे दर्शक

Sun, 31 Oct 2021 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
The audience danced till late at night on cultural performances
सहारनपुर। जनमंच प्रेक्षागृह में आयोजित सांस्कृतिक प्रस्तुतियों पर दर्शक देर रात तक झूमते रहे। मौका था नगर निगम की ओर से कराए जा रहे दीपावली मेले के तहत आयोजित सांस्कृतिक संध्या का। इस दौरान नाटिकाओं के जरिए दर्शकों तक कई संदेश पहुंचाने का प्रयास भी किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ जिला जज अश्वनी कुमार त्रिपाठी, परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश नरेंद्र कुमार और नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। नाट्स एकेडमी की कलाकारों ने स्वागत नृत्य से कार्यक्रम की शुरूआत की। योगेश पंवार के निर्देशन में मानसी गुरुकुल की नाट्य प्रस्तुति ने दर्शकों को यह संदेश देने की कोशिश की कि छोटी छोटी गलत फहमियां किस प्रकार परिवारों में दरार पैदा कर देती हैं और पति-पत्नी के विवाद में बच्चों को क्या झेेलना पड़ता है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण इस दिशा में क्या और कैसे मदद कर सकता है यह भी बताया गया। मानसी की शॉर्ट फिल्म ऑक्सीजन को भी सराहा गया। इसके बाद वैष्णवी नृत्यालय की प्रस्तुति महारास में कलाकारों ने नृत्य की बेजोड़ प्रस्तुति दी। इस दौरान फूलों की होली खेली गई, जिसमें उत्सव जैसा माहौल नजर आया। प्रिया बजाज के निर्देशन में राइजिंग दिवा एकेडमी की चीरहरण के समय भगवान कृष्ण द्वारा की जाने वाली द्रोपदी की रक्षा पर आधारित प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

यह प्रस्तुति महिलाओं के सम्मान का महत्व दर्शाने के लिए थी। अभि धीमान के निर्देशन में ड्यू ट्रॉकर्स द्वारा वन से श्रीराम के अयोध्या आगमन और उस समय दीपावली के आयोजन पर आधारित प्रस्तुति सामयिक और शानदार रही। सेंट मेरी गर्ल्स स्कूल की नारी शक्ति प्रस्तुति जहां बालिकाओं को मैरी कॉम और सुनीता विलियम्स की तरह कुछ बड़ा करने की सीख दे गई। दिनेश तेजान के निर्देशन में रंगयात्रा नाट्य एवं कला संस्थान की प्रस्तुति भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव सहित अनेक आजादी के दीवानों को फांसी दिए जाने की स्मृतियों को ताजा करते हुए आयोजन को अमृत महोत्सव से जोड़ने में सफल रही। इसके अलावा मदन भारती और प्रवेश त्यागी के निर्देशन में स्पेस सोसायटी का सोलो एक्ट, डेलमंड स्कूल का नृत्य, रिवेंज एकेडमी के साहिल शर्मा की म्यूजिकल प्रस्तुति ने भी दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। संचालन डॉ. वीरेंद्र आजम, राकेश शर्मा व संदीप शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर त्रिलोक चंद गुप्ता, प्रवासी भारतीय शिवांश जेटली, एडीएम प्रशासन डॉ. अर्चना द्विवेदी व एसपी सिटी राजेश कुमार का निगम की ओर से शॉल ओढ़ाकर व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed