फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The arrangement of schools will be tested before opening

खुलने से पहले परखी जाएगी विद्यालयों की व्यवस्था

Fri, 16 Oct 2020 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
The arrangement of schools will be tested before opening
सहारनपुर। विद्यालयों में कोविड-19 से बचाव के क्या इंतजाम किए गए हैं और क्या तैयारी है। विद्यालय खुलने से पहले विभाग विद्यालयों का निरीक्षण कर इसकी जांच करेगा। ब्लॉक स्तर पर बनाए गए नोडल अधिकारी 17 अक्तूबर को निरीक्षण कर अपनी आख्या प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन

कक्षा नौ से 12 वीं तक के लिए 19 अक्तूबर से विद्यालय खोलने को लेकर बृहस्पतिवार को हुई वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए शासन ने विभागीय अधिकारियों को यह निर्देश दिए। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अरुण कुमार दूबे ने बताया कि 19 से 21 अक्तूबर तक विद्यालयों के निरीक्षण के लिए पहले ही ब्लॉक और जिला स्तरीय नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं, मगर शासन ने विद्यालय खुलने से पहले स्थलीय निरीक्षण कराकर व्यवस्था परखने को कहा है। ऐसे में सभी ब्लॉक स्तरीय नोडल अधिकारी 16 और 17 को अपने क्षेत्र के विद्यालयों का स्थलीय निरीक्षण कर अपनी आख्या जिला स्तरीय नोडल अधिकारी शोभा चौधरी को प्रेषित करेंगे। नोडल को विद्यालयों से प्रमाण पत्र भी लेना होगा कि व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गई हैं। शोभा चौधरी द्वारा उसी दिन जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय को आख्या प्रस्तुत करनी होगी, जिससे की उसी दिन आख्या शासन को भेजी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed