{"_id":"62f65215ef838b598126eaf0","slug":"the-anti-terrorism-squad-of-up-has-arrested-terrorist-from-saharanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Terrorist Arrest: यूपी एटीएस ने सहारनपुर से दबोचा आतंकी, मिला था नुपुर शर्मा की हत्या का टास्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Terrorist Arrest: यूपी एटीएस ने सहारनपुर से दबोचा आतंकी, मिला था नुपुर शर्मा की हत्या का टास्क
Fri, 12 Aug 2022 07:18 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 12 Aug 2022 07:18 PM IST
सार
टीम ने सहारनपुर से एक आतंकी को दबोचा है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है। वहीं पूछताछ में कई बड़े राज खुल सकते हैं।
विज्ञापन
गिरफ्तार आतंकी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश में आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) ने जैश-ए-मोहम्मद और तहरीख-ए-तालिबान पाकिस्तान से जुड़े आतंकी को सहारनपुर से गिरफ्तार किया है। बताया गया आतंकी मोहम्मद नदीम जैश-ए-महुम्मद एवं तहरीक-ए-तालिबान, पाकिस्तान के आतंकियों से सीधे संपर्क में था। एटीएम की टीम ने मोहम्मद नदीम के पास से एक मोबाइल व दो सिम कार्ड और कई प्रकार की आईडी बरामद की है। इसके अलावा बम बनाने से संबंधित सामान भी बरामद किया है।
विज्ञापन
वहीं पकड़े गए आतंकी से एटीएस की टीम द्वारा पूछताछ की जा रही है। मोहम्मद नदीम के द्वारा स्वीकार किया गया है कि पाकिस्तान के आतंकी संगठन के आतंकियों ने उसको नुपुर शर्मा की हत्या करने का टास्क भी दिया था।
विज्ञापन
मोहम्मद नदीम ने पूछताछ में बताया कि उसे अफगानिस्तान व पाकिस्तान में सक्रिय जैश-ए-मोहम्मद और तहरीख-ए-तालिबान के आतंकवादी स्पेशल ट्रेनिंग के लिए पाकिस्तान बुला रहे थे। जिसके लिए वह वीजा लेकर पाकिस्तान जाने वाला था। उसने यह भी बताया कि वह जैश-ए-मोहम्मद की आतंकी ट्रेनिंग लेता और साथ ही मिस्त्र देश के माध्यम से सीरिया एवं अफगानिस्तान जाने की भी योजना बना रहा था। माना जा रहा है कि उससे पूछताछ में और भी कई बड़े राज खुल सकते हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: दिल दहला देने वाली वारदात: चाचा को फंसाने के लिए पिता को उतारा मौत के घाट, बेटों ने जमीन में गाड़ दी थी लाश