{"_id":"62f634108b014a2c127f1d33","slug":"two-sons-murdered-his-father-to-trap-his-uncle-in-muzaffarnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल दहला देने वाली वारदात: चाचा को फंसाने के लिए पिता को उतारा मौत के घाट, बेटों ने जमीन में गाड़ दी थी लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल दहला देने वाली वारदात: चाचा को फंसाने के लिए पिता को उतारा मौत के घाट, बेटों ने जमीन में गाड़ दी थी लाश
Fri, 12 Aug 2022 04:36 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 12 Aug 2022 04:36 PM IST
सार
Muzaffarnagar Murder: चाचा को फंसाने के लिए बेटों ने अपने पिता को ही मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद आरोपी बेटों ने पिता की लाश को जमीन मं गाड़ दिया था। अब पूछताछ में पूरा राज उगल दिया है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Muzaffarnagar Murder: मुजफ्फरनगर जनपद में भौराकलां थाना क्षेत्र के हड़ौली गांव में चाचा को फंसाने के लिए बेटों ने अपने बुजुर्ग पिता की हत्या कर दी। शव को जमीन में गाड़ दिया। जमीन पर बाजरे की बुआई कर दी। गुमशुदगी दर्ज हुई तो पुलिस ने पड़ताल की। सख्ती से पूछताछ पर हत्या का राज खुल गया।
विज्ञापन
हड़ौली गांव निवासी कंवरपाल (70) जून माह में संदिग्ध हालात में गायब हो गया था। बेटों ने भौराकलां थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो सनसनीखेज खुलासा हुआ। मृतक के बेटे उपेंद्र और विक्की ने 28 जून को खेत में गला दबाकर हत्या कर दी थी। शव को अपने खेत में ही गड्ढा खोदकर दबा दिया। तीन दिन पहरेदारी करते रहे, इसके बाद जहां पिता के शव को गाड़ा गया था, वहीं पर बाजरे की फसल की बुआई कर दी।
विज्ञापन
उधर, गांव में कंवरपाल के गायब होने की चर्चा रही। मृतक के बेटों ने पारिवारिक चाचा पर अंदेशा जताया था। पुलिस ने सख्ती की तो दोनों बेटे टूट गए। वहीं शुक्रवार को पुलिस हड़ौली के जंगल में पहुंची, पहले चारा कटवाया और इसके बाद जेसीबी से जमीन की खुदाई कराई। करीब छह फीट नीचे से शव बरामद हो गया। पुलिस ने दोनों बेटों का चालान कर दिया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: जिंदगीभर का गम: भाई की हादसे में हो गई थी मौत, अब मुस्लिम दोस्तों ने इकलौती बहन से बंधवाई राखी
सीओ फुगाना शरद चंद्र जोशी ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि बेटों ने ही अपने पिता की हत्या की थी।