फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Thakur Virendrapal Singh was elected president and Rakesh Arya was elected general secretary.

Saharanpur News: ठाकुर विरेंद्रपाल सिंह अध्यक्ष व राकेश आर्य महामंत्री निर्वाचित

Fri, 06 Jun 2025 01:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 06 Jun 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Thakur Virendrapal Singh was elected president and Rakesh Arya was elected general secretary.
देवबंद। सिविल बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी का चुनाव बृहस्पतिवार को संपन्न हुआ। अध्यक्ष पद पर ठाकुर विरेंद्रपाल सिंह 141 मत लेकर विजयी हुए हैं। उन्होंने इरशाद अली को 33 मतों से पराजित किया है। इरशाद अली को 108 मत ही प्राप्त हो सके।
विज्ञापन


कचहरी परिसर स्थित बार रूम में चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए प्रदीप अग्रवाल को मुख्य चुनाव अधिकारी, यशपाल सिंह, ब्रज कौशिक व गुलाब सिंह को सह चुनाव अधिकारी बनाया गया था।
विज्ञापन

सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक मतदान कराया गया। जबकि नतीजे शाम चार बजे घोषित किए गए। मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया कि 251 में से 250 सदस्यों ने मतदान में भाग लिया। एक सदस्य बाहर होने के कारण मतदान नहीं कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव में सभी पदों पर आमने-सामने की टक्कर हुई। नव निर्वाचित कार्यकारिणी में ठाकुर विरेंद्रपाल सिंह 141 मत लेकर अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। जबकि इरशाद अली को 108 मत मिले। महामंत्री पद पर राकेश कुमार आर्य 126 मत लेकर विजय रहे,नीरज त्यागी 122 मत प्राप्त कर हार का सामना करना पड़ा।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर खालिद खान 124 मत लेकर विजयी रहे। जबकि उनके प्रतिदंव्दी अश्वनी कुमार 122 मत लेकर पराजित हो गए। उपाध्यक्ष पद पर अमित कुमार शर्मा 128 मत लेकर विजय रहे। जबकि मुकेश त्यागी 120 मत लेकर पराजित हुए हैं। कोषाध्यक्ष पद पर किरणपाल सिंह ने 126 मत लेकर विजय हासिल की। उनके प्रतिदंव्दी संजय कुमार 123 मत प्राप्त कर तीन मतों से हार गए।
सह सचिव प्रशासन पद पर समीना राजपूत 130 मत लेकर विजय रही। जबकि गौतम सिंह 117 मत प्राप्त कर हार गए। सह सचिव प्रकाशन पद पर उमा रानी 129 मत प्राप्त कर विजय रही। जबकि निखिल कुमार मौर्य 118 मत लेकर पराजित हो गए। सह सचिव पुस्तकालय पद पर अनुज कुमार 132 मत लेकर विजय रहे जबकि सूर्य प्रताप 113 मत लेकर हार गए।
सदस्य गवर्निंग कौंसिल पद पर कंवरपाल सिंह 117 मत लेकर विजय रहे जबकि सुशील कुमार सैनी 106 मत लेकर पराजित हो गए। इसी पद पर नरपत सिंह व रविंद्र सिंह को 110-110 मत मिले हैं। दोनों के बीच पर्ची डाली गई। इसमें नरपत सिंह व रविंद्र सिंह के 6-6 माह का कार्यकाल होने की घोषणा की गई।
सदस्य गवर्निंग काउंसलिंग (15 वर्ष से कम) पद पर सतेंद्र पालीवाल 115 मत प्राप्त कर विजय रहे। सय्यद उजमा 110 मत प्राप्त कर पराजित हो गई। इसी पद पर चौधरी उस्मान 118 मत लेकर विजय रहे जबकि नितिन कुमार 95 मत लेकर हार गए।

मुख्य चुनाव अधिकारी ने प्रदीप अग्रवाल ने बताया कि चुनाव निष्पक्ष हुआ है। निर्वाचित पदाधिकारियों व सदस्यों के समर्थन में अधिवक्ताओं ने ढोल नगाड़ों की थाप पर जीत का जमकर जश्न मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed