फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Thakur Raj Singh faction dominates the member posts

कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन का चुनाव

Fri, 12 Mar 2021 10:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
Thakur Raj Singh faction dominates the member posts
- 253 मतदाताओं में से 250 ने किया मतदान
विज्ञापन

- देर रात तक मतगणना का कार्य चलता रहा
सहारनपुर। दि कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में शुक्रवार को शांतिपूर्ण मतदान हुआ। इसमें 253 मतदाताओं में से 250 ने अपने मत का प्रयोग किया। अध्यक्ष पद पर अधिवक्ता एकता मंच के राजकुमार वर्मा और ठाकुर राजसिंह गुट के अनूप सिंह के बीच कड़ा मुकाबला रहा। देर रात तक मतगणना का कार्य चलता रहा। मुख्य चुनाव अधिकारी हुकुम सिंह वर्मा, सहायक चुनाव अधिकारी रमेश चंद्र शर्मा एवं महेश गुप्ता ने मतदान की प्रक्रिया पूरी कराई।
शुक्रवार को सुबह दस बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हुई। कलक्ट्रेट बार भवन को मतदान स्थल बनाया गया था। दोनों ही गुट के प्रत्याशी मतदान केंद्र पर अपने समर्थकों के साथ मौजूद रहे। मतदान को आने वाले अधिवक्ताओं का अपनी बातें समझाते नजर आए। अपने अपने पैनल के प्रत्याशियों का पैंफलेट भी लिए हुए थे। अपराह्न तीन बजे तक मतदान प्रक्रिया चली। इस दौरान 253 में से 250 अधिवक्ताओं ने मतदान किया। इसके बाद अपराह्न चार बजे मतगणना का कार्य शुरू किया गया। पहले चरण में वरिष्ठ और कनिष्ठ सदस्य पदों के लिए डाले गए मतों की गणना हुई। इसके बाद अन्य पदों के लिए डाले गए मतों की गणना शुरू हुई। रात नौ बजे के बाद तक भी मतगणना चलती रही। मतगणना के दौरान नतीजों को लेकर दोनों गुटों के अधिवक्ताओं में बेचैनी रही और समर्थक वहां पर ही डटे रहे।
विज्ञापन

सुरक्षा के लिहाज से पुलिस रही तैनात
कलक्ट्रेट बार भवन में मतदान केंद्र के बाहर सुबह से ही पुलिस तैनात कर दी गई थी। दो उपनिरीक्षक और चार सिपाहियों की ड्यूटी मतदान केंद्र पर लगाई गई। यह पुलिसकर्मी रात में मतगणना के दौरान भी कलक्ट्रेट बार भवन पर तैनात रहे। ------------
विज्ञापन
विज्ञापन

पद------------------ अधिवक्ता एकता मंच----- ठाकुर राज सिंह गुट
वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य---- नगीना सिंह 114 अरुण सिंह 110
वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य-------प्रदीप कुमार 107 आरिन्जे कुमार जैन 113
वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य-------रूपेेश कुमार 95 सखावत अली खान 141
वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य--------बिन्दु शक्ला 106 भीम सिंह 135
वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य------मुनव्वर हुसैन अंसारी90 ऋषिपाल सिंह 139
वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य--------जयपाल सिंह101 बिजेंद्र कुमार 115
कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य-------- अल्ताफ अहमद 103 अजय कुमार 126
कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य-------- ओमकार सिंह111 धीरज कुमार 122
कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य-------- विक्रांत कुमार96 संजय कुमार 145
कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य--------- निरंजन सिंह104 विपिन धीमान 135
कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य---------- नाथीराम107 प्रवेज आलम 122
कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य----------अमर सिंह107 शहजाद 120
सह सचिव--------------- अश्वनी कुमार106 अनुज कुमार पंवार 136
सहसचिव-------------------कंवरपाल सिंह 94 नाहिद खानम 134
सहसचिव------------------सत्येंद्र कुमार 94 मेघराज सिंह 110
पद------------------अधिवक्ता एकता मंच-----ठाकुर राज सिंह गुट
अध्यक्ष----------------राजकुमार वर्मा-------- अनूप सिंह
वरिष्ठ उपाध्यक्ष--------चौधरी संजय कुमार-----रणधीर सिंह
कनिष्ठ उपाध्यक्ष---------सुधीर कुमार----------बालेंद्र कुमार शर्मा
महासचिव----------------अजय त्यागी-------अरविन्द कुमार सैनी
कोषाध्यक्ष--------------------वेदप्रकाश---------सुनील कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed