फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Ten school buses found without fitness, two were seized

दस स्कूली बस बिना फिटनेस की मिली, दो को सीज किया

Sat, 23 Apr 2022 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Ten school buses found without fitness, two were seized
सहारनपुर। सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत संभागीय परिवहन विभाग के अधिकारियों ने अभियान चला कर स्कूलों के वाहन के अलावा बाइकों की भी जांच की। साथ ही आठ प्रदूषण जांच केंद्रों का भी जायजा लिया। दस स्कूल वाहन बिना फिटनेस के मिले। टीम ने दो वाहनों को सीज किया है।
विज्ञापन

संभागीय परिवहन अधिकारियों की टीम ने प्रदूषण जांच केंद्रों पर वाहनों के प्रदूषण की जांच कर रहे लोगों को भी सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी महेंद्र बाबू गुप्ता ने बताया कि टीम ने जिले में करीब 70 स्कूली वाहनों का मार्ग पर निरीक्षण भी किया। टीम ने पाइनवुड स्कूल, रैनबो स्कूल, इंडियन कल्चर, सरस्वती विहार स्कूल, नालंदा स्कूल, डेलमोंड स्कूल, सेंट जोजफ स्कूल, हिमालयन इंटरनेशनल स्कूल, कुशवाह आर्मी पब्लिक स्कूल, सिटी पब्लिक स्कूल, शाकंभरी पब्लिक स्कूल तथा मून पब्लिक स्कूल के स्कूली वाहनों को चेक किया गया। इस दौरान 10 स्कूली वाहनों की फिटनेस समाप्त मिली। बिना परमिट संचालन किए जाने, वाहन में फर्स्ट एड बॉक्स न पाया जाना, नंबर प्लेट सही न होने, स्कूली वाहन में कैमरा, स्पीड गर्वनर, विंडों में साइड राड न लगा होने पर दो स्कूली वाहनों को सीज किया गया। अभियान में 15 बुलेट बाइक के मॉडिफाइड साइलेंसर की जांच की गई, जिसमें एक मोटर साईकल में मानक से अधिक ध्वनि प्रदूषण पाये जाने पर चालान किया गया। निरीक्षण के दौरान संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन राधेश्याम, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन महेंद्र बाबू गुप्ता, यात्री व मालकर अधिकारी खेमानंद पांडेय आदि टीम में शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed