फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Teenager raped and tortured her

किशोरी को तमंचे से आतंकित कर दुष्कर्म किया

Mon, 30 Dec 2019 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
Teenager raped and tortured her
नकुड़ (सहारनपुर)। बकरी के लिए खेत में पत्ते लेने गई किशोरी के साथ गांव के ही एक युवक ने तमंचे से आतंकित करते हुए दुष्कर्म किया। पीड़िता ने कोतवाली में नामजद तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी ने परिजनों साथ कोतवाली पहुंचकर दी तहरीर में बताया कि रविवार की दोपहर करीब एक बजे वह खेत में बकरियों लिए पत्ते लेने गई थी। आरोप लगाया कि इस दौरान गांव के ही एक युवक ने उसे अकेला देखकर पकड़ लिया और तमंचे से आतंकित करते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बताया कि आरोपी युवक जाते समय घर बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। उसके रोने की आवाज सुनकर पास के खेत में काम कर रहे दो लोगों ने आरोपी को पकड़ना चाहा। लेकिन वह उन्हें भी गोली मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। पीड़िता ने घर पहुंचकर सारा वाकया अपने परिजनों को बताया। इसके बाद परिजन पीड़िता को लेकर कोतवाली पहुंचे और आरोपी के विरुद्ध नामजद तहरीर देकर कड़ी कार्रवाई की मांग की। कोतवाल सुशील कुमार सैनी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी महताब पुत्र नवाब के विरुद्ध धारा 376 व पॉक्सो अधिनियम आदि संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित किशोरी को मेडिकल के लिए भेजकर युवक की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed