फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Teams marking peacemakers on CAA

सीएए पर शांति भंग करने वालों को चिह्नित कर रहीं टीमें

Thu, 30 Jan 2020 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Teams marking peacemakers on CAA
सहारनपुर। सीएए के मुद्दे पर देवबंद में लगातार धरने के बाद बुधवार को जिले में भारत बंद के आह्वान पर कुछ बाजारों में प्रतिष्ठान बंद किए गए थे। इस दौरान थाना मंडी सहित अन्य क्षेत्रों में लोगों ने विरोध प्रदर्शन और जुलूस निकालने की कोशिशें भी की थीं। इसे देखते हुए ही पुलिस प्रशासन और खुफिया विभाग की टीमें बुधवार की रात से लेकर बृहस्पतिवार तक ऐसे लोगों को चिह्नित करने में जुटी रहीं। देर शाम तक 400 से भी अधिक लोगों को चिह्नित किया गया। इसके साथ सोशल मीडिया पर सक्रिय 200 से ज्यादा ग्रुप पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

शहर में दुकानें बंद करने के दौरान विरोध प्रदर्शन और जुलूस निकालने की कोशिश करने के साथ ही शांति भंग करने और समूह के रूप में इकट्ठा होने की स्थिति पर छह लोगों को नामजद कर गिरफ्तारियां की गईं थीं। शहर के साथ ग्रामीण क्षेेेत्रों सहित पूरे जनपद में 200 से ज्यादा लोग चिह्नित कर कुछ नामजद और बाकी पर अज्ञात के रूप में रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस टीमों और एलआईयू रिपोर्ट के आधार पर बृहस्पतिवार शाम तक कुछ और लोगों को नामजद किया गया। शहर में थाना मंडी क्षेत्र सबसे अधिक प्रभावित माना गया। यहां करीब 100 लोगों के खाताखेड़ी में इकट्ठा होने और शांति प्रभावित करने पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इनमें से खाताखेड़ी निवासी मुंतजिर, उमैर, सुहैल, सुलेमान, मंसूर सहित अन्य को नामजद कर गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

थाना बेहट में 16-17 लोगों को बिना अनुमति दुकानें बंद करने और व्यवस्था बिगाड़ने, थाना सदर बाजार क्षेत्र के हसनपुर चौक पर इन्हीं आरोप में पकड़कर गिरफ्तार किया गया। जनकपुरी क्षेत्र में अंबेडकर चौक पर चार लोगों को शोर मचाने, शांति भंग करने और 16 लोगों को इकट्ठा होकर शांति व्यवस्था प्रभावित करने का आरोपी पाया गया। इन्हें कई धाराओं में निरुद्ध किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घंटाघर चौक पर प्रदर्शन में 1600 लोग हुए थे चिह्नित
- सीएए के मुद्दे पर इससे पहले घंटाघर चौक पर हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान 1600 लोगों को चिह्नित किया गया था। इनमें से 700 से अधिक लोगों को नोटिस भेजकर भविष्य में ऐसा प्रदर्शन न करने और शांति बनाए रखने की चेतावनी दी गई थी। कुछ को हिरासत में भी लिया गया था।
सोशल मीडिया पर सक्रिय संगठनों ने कराए थे बाजार बंद
- शहर से देहात तक बुधवार को प्रतिष्ठानों को बंद करने के पीछे के कारणों में सोशल मीडिया पर कुछ संगठनों के सक्रिय होने और उनकी ओर से जारी सूचनाओं को भी शामिल माना गया है। इसलिए सोशल मीडिया से जुड़े लोगों पर निगरानी रखी जा रही है।

सोशल मीडिया पर माहौल खराब करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे
- सीएए के मुद्दे पर चल रहे विरोध प्रदर्शन की स्थिति पर एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है कि सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट या वीडियो डालकर माहौल खराब करने वाले किसी सूरत में बख्शे नहीं जाएंगे। ऐसे लोगों पर हर स्तर से नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed