फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Symptoms are like dengue, chikungunya and malaria, viral fever is being reported.

Saharanpur News: लक्षण डेंगू, चिकनगुनिया और मलेरिया जैसे, रिपोर्ट में आ रहा वायरल बुखार

Sat, 02 Sep 2023 12:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Sep 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Symptoms are like dengue, chikungunya and malaria, viral fever is being reported.
-तेज बुखार, कंपकंपी व जोड़ों में दर्द के लक्षण
विज्ञापन

-लक्षणों के डर से पीड़ित करा रहे जांच

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। जिले में तेजी के साथ वायरल बुखार लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। बच्चे भी बुखार के शिकार हो रहे हैं। तेज बुखार, कंपकंपी और जोड़ों में असहनीय दर्द होने पर पीड़ित घबराए हुए हैं। जब जांच करा रहे हैं तो उनकी रिपोर्ट में वायरल बुखार आ रहा है।
इन दिनों मौसम बदल रहा है। हाल ये है कि शहर से लेकर गांव तक वायरल बुखार तेजी से फैल रहा है। सरकारी और निजी अस्पतालों में बेड फुल हैं। भर्ती होने वालों की संख्या में भी रोजाना इजाफा हो रहा। तेज बुखार और कंपकंपी के लक्षण मलेरिया में दिखते हैं और वायरल बुखार में भी ऐसा दिख रहा है। आमतौर पर ऐसे मामले तीन से चार दिन में ठीक हो जा रहे हैं, लेकिन कुछ लोगों को इसका असर सप्ताह भर तक बना रहता है। इसी तरह चिकनगुनिया के मामले भी बढ़ रहे हैं। वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. अंशुल गुप्ता ने बताया कि इन दिनों वायरल बुखार चल रहा है। चिकनगुनिया के मामले भी बढ़ रहे हैं। डेंगू, मलेरिया जैसे लक्षण पर रिपोर्ट में वायरल बुखार आ रहा है।
विज्ञापन

------
केस-एक
हसनपुर चुंगी निवासी प्रमिला को तीन दिन पहले सर्दी के साथ बुखार हुआ। उसके बाद वह एक निजी अस्पताल पहुंची तो चिकित्सक ने मलेरिया के लक्षण दिखाई देने पर जांच कराई। अगले दिन रिपोर्ट में वायरल बुखार आया। उसके बाद पीड़ित ने राहत ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
केस-दो
खलासी लाइन निवासी ओमप्रकाश को दो दिन पहले तेज बुखार हुआ। इसके बाद नजदीक के एक निजी चिकित्सक के पास पहुंचे। पीड़ित की हालत देखकर चिकित्सक ने डेंगू की जांच कराई। रिपोर्ट आने पर पता लगा कि डेंगू नहीं है। वायरल बुखार रिपोर्ट में निकला।

-------
डेंगू का एक और नया मरीज मिला
सहारनपुर। जिले में डेंगू का प्रकोप धीरे-धीरे बढ़ रहा है। शुक्रवार को डेंगू का एक और नया मरीज मिला है, जो देवबंद के झबीरण का रहने वाला है। इसकी रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को राजकीय मेडिकल कॉलेज से प्राप्त हुई है। ब्लॉक स्तर की टीम पीड़ित के यहां पहुंची और एंटी लार्वा का छिड़काव कराया। जिले में डेंगू मरीजों की संख्या 65 हाे गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed