फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Surya Namaskar cricketers came under fire by the clerics Kaif

सूर्य नमस्कार को लेकर उलमा के निशाने पर आए क्रिकेटर कैफ

Mon, 02 Jan 2017 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Mon, 02 Jan 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
Surya Namaskar cricketers came under fire by the clerics Kaif
deoband
सहारनपुर के देवबंद में सूर्य नमस्कार करने को लेकर पूर्व में छिड़ी बहस के बाद यह मुद्दा एक बार फिर गरमा गया है। इस बार क्रिकेटर मो. कैफ द्वारा सूर्य नमस्कार और योग करने पर देवबंदी उलमा के निशाने पर आ गए हैं।
विज्ञापन


उलमा का कहना है कि सूर्य नमस्कार का मतलब सूरज की पूजा करने से है, जबकि इस्लाम में अल्लाह की इबादत के सिवा किसी और की पूजा करने की इजाजत नहीं है। 
विज्ञापन


दारुल उलूम जकरिया के वरिष्ठ उस्ताद एवं फतवा ऑनलाइन विभाग के प्रभारी मौलाना मुफ्ती अरशद फारूकी ने कहा कि सूर्य नमस्कार करने को लेकर पहले भी देवबंद से फतवा जारी हो चुका है जिसमें साफ तौर पर कहा गया है कि इस्लाम धर्म इसकी इजाजत नहीं देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुसलमान केवल अल्लाह की इबादत करते हैं। उसके अलावा किसी की भी पूजा करने को इस्लाम में गलत माना गया है। इसलिए मो. कैफ हो या कोई दूसरा अगर वह सूर्य नमस्कार करता है तो उसे अल्लाह से तौबा करनी चाहिए। 

अरबी के विद्वान मौलाना नदीमुल वाजदी का कहना है कि मुसलमान अल्लाह के सिवा किसी की भी इबादत नहीं करते हैं और इस्लाम में इसकी सख्त मनाही है।

जहां तक सूर्य नमस्कार का मसला है तो ये सूरज की पूजा करना है और जब इस्लाम में इसको गलत कहा गया है तो इसके सही होने का तो मतलब ही नहीं बैठता। 

मौलाना वाजदी ने कहा कि मो. कैफ या कोई भी मुसलमान सूर्य नमस्कार करता है तो ये गलत है और ऐसा करने वाले अल्लाह से तौबा करनी चाहिए। बता दें कि सूर्य नमस्कार के मसले पर पूर्व में बड़ी बहस छिड़ी थी।


जिसको लेकर इस्लामी तालीम के सबसे बड़े मरकज दारुल उलूम ने फतवा भी जारी किया था। फतवे में सूर्य नमस्कार को गलत बताते हुए मुसलमानों को इससे परहेज रखने को कहा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed