फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Supporters of BSP candidates are monitoring the ballot box by putting up tents

Saharanpur News: बसपा प्रत्याशी समर्थक टेंट लगा कर रहे मतपेटी की निगरानी

Mon, 08 May 2023 10:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 May 2023 10:34 PM IST
विज्ञापन
Supporters of BSP candidates are monitoring the ballot box by putting up tents
मतगणना स्थल के सामने तंबु गाड मतपेटियों की निगेहबानी में जुटे बसपाई
फ़ोटो समाचार
विज्ञापन


रामपुर मनिहारान। नगर निकाय चुनाव के बाद गोचर कृषि इंटर कालेज में स्ट्रांग रूम में प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा के बीच मत पेटियां रखी हैं। बावजूद इसके बसपा प्रत्याशी रेणु बालियान ने प्रशासन से अनुमति लेकर कालेज के बाहर टेंट लगाकर अपने स्तर से मतपेटियों की निगरानी शुरु करा दी है।


रामपुर मनिहारान नगर निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद पर बसपा प्रत्याशी रेणु बालियान पत्नी कुलदीप बालियान ने चुनाव अधिकारी अमित कुमार सिंह को प्रार्थना पत्र देकर मतगणना स्थल के बाहर स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखी मत पेटियों की निगरानी के लिए टेंट लगा छह मई से 13 मई तक चार व्यक्तियों की अनुमति मांगी थी। प्रशासन से अनुमति मिलने के बाद बसपा प्रत्याशी के चार समर्थक टेंट लगाकर दिन रात जाग कर मतगणना स्थल के बाहर निगरानी कर रहे हैं। रामपुर मनिहारान के इतिहास में पहली बार ऐसा देखने को मिला है। जब पुलिस फोर्स के अलावा टेंट लगाकर किसी प्रत्याशी के समर्थक मत पेटियों की निगरानी कर रहे हैं। उधर, इस संबंध में नगर निकाय चुनाव के अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि प्रार्थनापत्र मिलने के बाद निगरानी के लिए चार लोगों की अनुमति दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed