फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Sunshine till noon, then rain showers

दोपहर तक खिली धूप, उसके बाद झमाझम बारिश

Sat, 07 Aug 2021 11:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Sunshine till noon, then rain showers
मोहित नगर कुटिया वाली गली में हुआ जलभराव - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। सुबह से दोपहर तक सूरज तपिश बिखेरता रहा, तेज धूप निकली। इसके बाद मौसम ने करवट बदल ली। आसमान में बादल छाए और फिर झमाझम बरसात हुई। इससे जहां गर्मी से राहत मिली, लेकिन शहर के कई इलाकों में जलभराव के कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

शनिवार को अपराह्न करीब चार बजे से बरसात शुरू हुई तो करीब 25 मिनट चली। इतने कम समय में ही शहर के कोर्ट रोड, पठानपुरा, खलासी लाइन सहित कई इलाकों में जलभराव हो गया। पठानपुरा में तो गलियों में पानी भरने के कारण लोगों का आवागमन भी बाधित रहा। वहीं, बरसात में नहाकर बच्चों ने खूब लुत्फ लिया।
विज्ञापन

बरसात का भी प्रभाव रहा कि न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। मुजफ्फराबाद स्थित मौसम वैधशाला के प्रभारी उमेश कुमार के मुताबिक शनिवार को 18 मिलीमीटर पानी बरसा है। मौसम के मिजाज को देखकर अगले 24 घंटे में अच्छी बरसात होने की संभावना बताई गई है।

सहारनपुर में हुई बरसात के दौरान कोर्ट रोड पर भरा पानी में डूबे वाहन

सहारनपुर में हुई बरसात के दौरान कोर्ट रोड पर भरा पानी में डूबे वाहन- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर में हुई बरसात के दौरान पठानपुरा में नालियां हुई चोक सड़क में भरा गंदा पानी से होकी जाता ?

सहारनपुर में हुई बरसात के दौरान पठानपुरा में नालियां हुई चोक सड़क में भरा गंदा पानी से होकी जाता ?- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर में हुई बरसात के दौरान कोर्ट रोड़ पर भरा पानी में डूबे वाहन

सहारनपुर में हुई बरसात के दौरान कोर्ट रोड़ पर भरा पानी में डूबे वाहन- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर में हुई बरसात में घंटाघर की और से छाते में आता परिवार

सहारनपुर में हुई बरसात में घंटाघर की और से छाते में आता परिवार- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed