{"_id":"65b2c3717ed3194a870afe94","slug":"sunshine-came-out-after-five-days-people-got-relief-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-117133-2024-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: पांच दिन बाद निकली धूप, लोगों को मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: पांच दिन बाद निकली धूप, लोगों को मिली राहत
Fri, 26 Jan 2024 01:54 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Fri, 26 Jan 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। पांच दिन से कोहरे और शीतलहर की मार झेल रहे जनपदवासियाें को बृहस्पतिवार को निकली धूप ने खासी राहत दी। धूप निकलने के बाद लोग पार्कों और छतों पर धूप सेंकते नजर आए। सर्दी की छुट्टियां मना रहे बच्चे भी पार्कों में खेलने के लिए निकले। मौसम विभाग ने शुक्रवार की सुबह घना कोहरा आने तथा दोपहर में धूप निकलने का अनुमान जताया है।
बृहस्पतिवार की सुबह घना कोहरा छाया रहा। शीतलहर नहीं चलने के बावजूद सुबह सर्दी का खासा असर देखने को मिला। जिसकी वजह से न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, लेकिन दोपहर 12 बजे सूर्यदेव ने दर्शन दिए, जिसके करीब एक घंटे बाद आसमान साफ हो गया। इसके बाद दिनभर अच्छी धूप रही, जिसने लोगों को राहत मिली। धूप का असर यह रहा कि जो लोग कई दिन से सर्दी के कारण घरों में दुबके थे वह बाहर निकल आए। पार्कों और छतों पर परिवार धूप सेंकते दिखे। सबसे खास बात निराश्रितों को धूप से सबसे बड़ी राहत मिली। धूप निकलने के कारण अधिकतम तापमान बढ़कर 13.5 डिग्री सेल्सियस हो गया, जो कि एक दिन पहले 09 डिग्री सेल्सियस था। मौसम विभाग का अनुमान है कि शुक्रवार की सुबह कोहरा आने के बाद दोपहर में धूप रहेगी।