फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Sunnah to break fast with dates: Gora

खजूर से रोजा खोलना सुन्नत: गोरा

Sun, 17 Apr 2022 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Sunnah to break fast with dates: Gora
सहारनपुर। जमीयत दावतुल मुसलीमीन के संरक्षक मौलाना कारी इस्हाक गोरा ने हेल्पलाइन के जरिए रोजेदारों की शंकाओं का समाधान किया। उन्होंने कहा कि यूं तो रोजा हर उस खाने की चीज से खोला जा सकता है, जिसकी अल्लाह ने तौफीक दी है, लेकिन खजूर से रोजा खोलना सुन्नत है। रमजान विशेष इबादत का महीना है। इसीलिए इसमें इंसान पूरी कोशिश करे कि उसका हर अमल सुन्नत के मुताबिक हो। इसीलिए खजूर से रोजा खोलने को तरजीह दें।
विज्ञापन

सवाल- बेहट निवासी हिलाल ने पूछा कि रोजे की हालत में टूथपेस्ट करना सही नहीं है, लेकिन क्या रोजे की हालत में हम दातुन कर सकते हैं।
जवाब-- रोजे की हालत में मिसवाक (दातुन) किया जा सकता है। इससे रोजा नहीं टूटता। शरीयत के अनुसार मिसवाक करने की बड़ी फजीलत है। यदि रोजेदार सुन्नत समझकर मिसवाक करे तो इसमें और ज्यादा सवाब है।
विज्ञापन

सवाल- गंगोह निवासी फौजिया ने पूछा कि मेरे पास सोने और चांदी के जेवरात हैं। मैं घरेलू महिला हूं। कमाई का जरिया मेरे पति हैं। अब ऐसी सूरत में उनकी जकात मुझ पर फर्ज होती है या मेरे पति पर।
विज्ञापन
विज्ञापन

जवाब- शरीयत के अनुसार यदि किसी महिला के पास हैसियत के बराबर जेवरात या नकद रुपये हों तो उसको जकात अपने पास से अदा करनी चाहिए। पति की जिम्मेदारी उसकी जकात अदा करना जरूरी नहीं है। यदि घरेलू महिला है और पैसे नहीं है तो जेवरात बेचे, लेकिन जकात जरूर अदा करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed