{"_id":"6240aa70febbcc62b61b8482","slug":"sugar-mill-fire-extinguished-after-midnight-saharanpur-news-mrt5820914197","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधी रात के बाद बुझी चीनी मिल की आग, नुकसान का आंकलन नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधी रात के बाद बुझी चीनी मिल की आग, नुकसान का आंकलन नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नानौता। किसान सहकारी चीनी मिल में शनिवार रात नौ बजे कंवर बैल्ट से बैगास में लगी आग को चार घंटे की मशक्कत के बाद एक बजे काबू पा लिया गया। हालांकि 30 घंटे बीतने के बाद भी चीनी मिल प्रबंधन नुकसान का आंकलन नहीं कर सका है।
शनिवार रात करीब नौ बजे चीनी मिल कर्मचारियों में उस समय अफरातफरी मच गई जब चीनी मिल में बैगास को आगे ले जाने वाले कंवर बेल्ट में अचानक आग लग गई। कंवर बेल्ट में आग लगने के चलते पास ही पड़े बैगास के ढेर ने भी आग पकड़ ली। आग लगने की सूचना पाकर चीनी मिल कर्मचारियों व अधिकारियों ने उस पर काबू पाने के लिए चीनी मिल के पाइपों से पानी का छिड़काव किया परंतु आग नहीं बुझ सकी। देवबंद स्थित फायर बिग्रेड स्टेशन से मौके पर पहुंची गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। रात करीब एक बजे आग बुझ सकी। इस दौरान चीनी मिल में उत्पादन बंद रहा। इसके बाद उत्पादन चालू किया गया।
आग लगने के तीस घंटे बीतने पर भी चीनी मिल प्रबंधन नुकसान का आंकलन नहीं कर पाया है। इस संबंध में चीनी मिल सीए आरकेपी वरुण ने बताया कि बैगास तो कम जली है लेकिन बैगास को आगे गिराने वाला कंवर बैल्ट जल गया है। बताया कि चीफ इंजीनियर द्वारा रिपोर्ट देने के बाद ही नुकसान का पता चलेगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी।