फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Sugar mill closed due to no cane for 24 hours

Saharanpur News: 24 घंटे से नो केन रहने के चलते बंद हुई चीनी मिल

Tue, 02 Jan 2024 11:57 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 02 Jan 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
Sugar mill closed due to no cane for 24 hours
साढ़ौली कदीम। मिल को पर्याप्त गन्ने की आपूर्ति न होने के चलते शाकुंबरी शुगर एंड एलाइड इंडस्ट्रीज लिमिटेड टोडरपुर 24 घंटे से लगातार नो केन रहने के चलते मंगलवार सुबह बंद हो गई। इससे मिल प्रबंधन के साथ गन्ना किसानों को भी भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

बता दें कि पिछले आठ पेराई सत्रों से बंद पड़ी चीनी मिल ने गत वर्ष ट्रायल कर इस सीजन में मिल का पेराई सत्र नवंबर के प्रथम सप्ताह में ही शुरू कर दिया था, लेकिन पेराई सत्र के प्रारंभ से ही चीनी मिल पर्याप्त गन्ने की कमी से जूझते हुए नो केन रहने लगी। गन्ना किसान शम्भूराम काम्बोज, बिरमपाल, चौधरी नारायण सिंह, योगेश कुमार, मेघराज सैनी, राजेश पंवार, सोनू धीमान, रिषीपाल, किरनपाल आदि का कहना है कि गन्ने की कमी के चलते मिल नो केन होने से उन्हें कई कई घंटे तौल शुरू होने की प्रतीक्षा में खडे़ होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

चीनी मिल के गन्ना प्रबंधक अनिल सैनी का कहना है कि चीनी मिल की पेराई क्षमता नियमित 55 हजार क्विंटल की है, जबकि क्षमता से भी कम प्रतिदिन मात्र दस से पंद्रह हजार क्विंटल के बीच ही गन्ना मिल पा रहा है। गन्ना समिति बेहट के सचिव देवेंद्र सिंह का कहना कि गन्ना क्रय केंद्र बढ़ाने का मामला उच्च स्तर का है। वे अधिकारियों को अवगत करा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed