फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Students will emerge from secondary schools as professionals

Saharanpur News: माध्यमिक विद्यालयों से व्यवसायिक बनकर निकलेंगे विद्यार्थी

Sun, 16 Apr 2023 11:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Apr 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
Students will emerge from secondary schools as professionals
-राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में दिए गए हैं माध्यमिक स्तर पर व्यवसायिक शिक्षा के दिशा निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। आने वाले समय में माध्यमिक विद्यालयों से विद्यार्थी व्यवसायिक बनकर निकलेंगे। यानी 12वीं पास करने के बाद वह इस योग्य होंगे कि अपना रोजगार या फिर किसी अन्य क्षेत्र में काम कर आमदनी शुरू कर सकें। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 माध्यमिक स्तर पर ऐसा करने को कहती है।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के जानकार शिक्षाविद् डॉ. विपिन शर्मा ने बताया कि शिक्षा नीति में सबसे बड़ा बदलाव यह होगा कि माध्यमिक स्तर से ही विद्यार्थियों को व्यावसायिक शिक्षा का ज्ञान दिया जाए। इसके लिए विद्यार्थियों के कौशल विकास पर जोर दिया जाएगा तथा स्थानीय स्तर पर औद्योगिक संस्थानों में इंटर्नशिप की व्यवस्था की जाएगी, जिससे कि वह प्रायोगिक माध्यमों से समझ बढ़ा सके एवं भविष्य में अपने लिए रोजगार पा सकें। इसके अलावा विद्यार्थियों के समग्र विकास के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए कक्षा दस और कक्षा 12 की परीक्षाओं में बदलाव भी किए जाएंगे। भविष्य में सेमेस्टर एवं बहुविकल्पीय प्रश्न आदि जैसे सुधार करने को कहा गया है। विद्यार्थियों की प्रगति के मूल्यांकन के लिए मानक निर्धारक निकाय के रूप में परख नामक एक नए राष्ट्रीय आकलन केंद्र की स्थापना करने को भी कहा गया है। छात्रों की प्रगति के मूल्यांकन तथा उनको अपने भविष्य से जुड़े निर्णय लेने मेें सहायता करने के लिए कृत्रिम बुद्धिमता आधारित सॉफ्टवेयर का प्रयोग किया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक योगराज सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 माध्यमिक स्तर पर बड़ा बदलाव लाने वाली है। फिलहाल तक जो भी आदेश मिले हैं उन पर काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed