फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Students will also read the lesson of cleanliness along with the syllabus

पाठ्यक्रम के साथ स्वच्छता का पाठ भी पढ़ेंगे विद्यार्थी

Wed, 14 Jul 2021 10:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
Students will also read the lesson of cleanliness along with the syllabus
सहारनपुर। परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के विद्यार्थी पाठ्यक्रम के साथ ही स्वच्छता का भी पाठ पढ़ेंगे। विद्यालय खुलते हैं तो स्वच्छता को लेकर 15 से 20 मिनट की कक्षा भी चलेगी। कोरोना काल में छात्र और छात्राओं में स्वच्छता की अलख जगाना अच्छा कदम हो सकता है। फिलहाल ऑनलाइन और मोहल्ला क्लास में भी छात्र और छात्राओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने को कहा गया है।
विज्ञापन

नई शिक्षा नीति में छात्र और छात्राओं को पाठ्यक्रम के साथ ही स्वच्छता के प्रति जागरूक करने को कहा गया है। स्वच्छता को लेकर अलग से पीरियड रखने को कहा गया है, जो 15 से 20 मिनट का हो। इसमें छात्र और छात्राओं को अपने शरीर जैसे भोजन करने से पहले तथा शौच के बाद हाथों को साबुन से अच्छी तरह धुलने, प्रतिदिन स्नान करने, नाखूनों को काटकर रखने। साफ और ताजा भोजन करने, साफ कपड़े पहनने के साथ ही अपने क्लास रूम, अपने घर और आस पड़ोस को साफ रखने के प्रति जागरूक किया जाएगा। चूंकि कोरोना के चलते अभी बच्चों के विद्यालय जाने पर रोक है। ऐसे में इस तरह की कक्षाएं शुरू नहीं हो सकी हैं।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा परिषद ने ऑनलाइन और मोहल्ला क्लास चलाने की अनुमति दी है। ऐसे में शिक्षकों से कहा गया है कि वह बच्चों को पाठ्यक्रम के साथ स्वच्छता के प्रति जागरूक करें। परिषद का मानना है कि बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरूक कर उन्हें गंभीर बीमारियों की चपेट में आने से बचाया जा सकता है। चूंकि बीते डेढ़ साल से कोरोना संक्रमण है। ऐसे में स्वच्छता के प्रति जागरूकता अच्छा कदम हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- वर्जन
स्वच्छता मनुष्य के साथ ही प्रकृति के लिए भी बेहद जरूरी है। नई शिक्षा नीति में स्वच्छता को भी शामिल किया, जो अच्छा कदम है। शिक्षकों को चाहिए कि वह ऑनलाइन या मोहल्ला क्लास में बच्चों को स्वच्छता के प्रति भी जागरूक करें, जिससे कोरोना की तीसरी लहर से बच्चों को बचाया जा सके। -
योगराज सिंह, एडी बेसिक, सहारनपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed