फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Students surrounded the minister and collector

विद्यार्थियों ने मंत्री और जिलाधिकारी को घेरा

Sat, 24 Dec 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sat, 24 Dec 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
Students surrounded the minister and collector
मंत्री को घेरे हुए छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में दसवीं और 12वीं के विद्यार्थियों को लैपटॉप का वितरण करने जनमंच पहुंचे कैबिनेट मंत्री साहब सिंह सैनी का वंचित विद्यार्थियों ने घेराव करते हुए लैपटॉप दिलाने की मांग की।
विज्ञापन


उन्होंने सरकार और प्रशासन की मंशा पर भी सवाल उठाए। इससे पहले डीएम शफकत कमाल का घेराव किया। साथ ही जनमंच के बाहर समाजवादी पार्टी के खिलाफ नारेबाजी भी की। 
विज्ञापन


समाजवादी पार्टी ने 12वीं पास विद्यार्थियों को लैपटॉप देने की घोषणा अपने चुुनावी एजेंडे में की थी। हाल ही में सपा सरकार ने दसवीं पास विद्यार्थियों को भी लैपटॉप देने की घोषणा की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को 12वीं के साथ ही दसवीं के विद्यार्थियों को पहली बार लैपटॉप दिए जाने थे। इसके लिए डीआइओएस आरके तिवारी ने जिले के सभी ढाई सौ कॉलेजों को सूचना भेजी थी।

लैपटॉप पाने के लिए हजारों की संख्या में छात्र-छात्राएं जनमंच प्रेक्षागृह पहुंचे। मगर यहां दसवीं के विद्यार्थियों में से छंटनी शुरू कर दी गई। मेरिट और आयु सीमा तय होने की बात कहते हुए सैकड़ों विद्यार्थियों को जनमंच से बाहर कर दिया गया। 

इससे नाराज छात्र-छात्राओं ने प्रदेेश सरकार और समाजवादी पार्टी के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। कई छात्राएं तो रोने लगीं। जैसे ही डीएम जनमंच पहुंचे तो छात्र-छात्राओं ने उन्हें घेर लिया। कुछ ही देर बाद कैबिनेट मंत्री साहब सिंह सैनी पहुंचे। 

छात्र-छात्राओं ने उनसे बात करने का प्रयास किया, मगर पुलिसकर्मियों ने मिलने नहीं दिया। इसके बाद छात्र-छात्राएं कार्यक्रम खत्म होने तक बाहर ही जमे रहे। जैसे ही कार्यक्रम संपन्न कर मंत्री बाहर निकले तो छात्र-छात्राओं ने उन्हें गेट पर ही रोक लिया और घेराव करते हुए लैपटॉप की मांग की।


उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार और प्रशासन लैपटॉप देने में भेदभाव बरत रहा है। मंत्री ने सभी को लैपटॉप दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद वह वहां से निकल गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed